Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही रोहित शर्मा हर सीरीज में बना रहे ये खास रिकॉर्ड, देखे दिलचस्प आंकड़े

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया इस मैच में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया। साथ ही इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। इस मैच में रोहित शर्मा ने फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक बनाया है।

रोहित शर्मा जिनका प्रदर्शन इस सीरीज से पहले बहुत खराब रहा था और यह भारतीय टीम के लिए भी अच्छा संकेत नहीं था लेकिन अब ये अच्छी फॉर्म में आ गए है। इन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक टी-20 और एक वनडे में शतक बनाया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हर सीरीज में लगाया है शतक

गौरतलब हो कि साल 2018 की चैंपियंस ट्रॉफी जिसमें भारत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन पाकिस्तान ने खिताबी मैच में भारत को हरा दिया था। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा था। जिसमें रोहित ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। साथ ही इन्होंने इस ट्रॉफी के बाद लगातार शतक बनाने का सिलसिला जारी रखा है।

रोहित शर्मा ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गयी सीरीज में 124 और 104 रनों की पारियां खेली जो लंका में खेली गयी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 125 रन बनाये।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 147, फिर वापस श्रीलंका के खिलाफ जब वो भारत आये थे तो नाबाद 208 रन बनाये। 2018 की शुरूआती वनडे सीरीज में खराब फॉर्म के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 115 और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में नाबाद 137 रन बनाये है। इस प्रकार इनके शतकों का सिलसिला लगातार जारी है।

ऐसा रहा पहला वनडे

इस पहले मैच में इंग्लैंड ने 268 रन बनाये थे लेकिन भारतीय टीम ने यह लक्ष्य 40 ओवर और एक गेंद में ही 8 विकेट शेष रहते हासिल कर दिया। जिसमें रोहित के अलावा विराट के भी 75 रन और कुलदीप यादव के शानदार 6 विकेट शामिल थे। अब अगला मुकाबला 14 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा।

The post चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही रोहित शर्मा हर सीरीज में बना रहे ये खास रिकॉर्ड, देखे दिलचस्प आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.