Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को झटका, दो गेंदबाज जूझ रहे चोट से

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरिज शुरू होने जा रही है, इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है, जिन 18 खिलाड़ियों को सीरिज के तीन मैचों को लिए चुना गया है उन्होंने नेट प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। लेकिन जो तैयारी भारतीय टीम की इस टेस्ट सीरिज के लिए होनी चाहिए थी वो नजर नहीं आ रही है।

युवा टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को पारी और 21 रन से हराया, इन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

टीम में कई खिलाड़ी तो ऐसे जो फिट भी नहीं है और कुछ ऐसे है जिनका प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। वैसे भारत को विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम माना जाता है। लेकिन टीम को सीरीज के लिए जैसी आदर्श तैयारी की जरूरत थी वह उसे अभी तक मिल नहीं पाई है।

भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराया

इंग्लैंड में ही दो टी20 सीरिज जीतने के बाद भारत की टीम वनडे सीरिज इंग्लैंड से हार गई थी। वनडे सीरीज में हार के बाद टीम के तेज गेंदबाजों की चोटों और बल्लेबाजों के संघर्ष ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है।

आपकों बता दें की भारत ने इंग्लैंड दौरे पर आने के बाद आयरलैंड से दो टी-20 मैच जीते लेकिन इस सीरीज में चोट लगने के बाद प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए और अब अब वह पहले टेस्ट से भी बाहर हैं।

अपने पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में अर्जुन ने की पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी,अब भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल

भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी पीठ की परेशानी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे नहीं खेल पाए थे। लेकिन जब उन्हें तीसरे वनडे में उतारा गया तो उनके पीठ का दर्द और बढ़ गया जिससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है।