भारत और इंग्लैंड के बीच हुई वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने रैंकिंग अपडेट की है. जिससे वनडे रैंकिंग में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी बल्लेबाजी में नंबर एक पर काबिज हैं.
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को काफी फायदा हुआ है वह छलांग लगाते हुए नंबर दो पर पहुंच गए हैं. जबकि गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से छलांग लगायी है.
कोहली ने और अधिक मजबूत की अपनी जगह

भले ही भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा हो. मगर इस दौरान कप्तान कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से रैंकिंग में और अधिक अंक प्राप्त किए हैं. पहले से टॉप पर मौजूद कोहली की रैंकिंग में दो अंको का इजाफा हुआ है. अब उनके 911 अंक हो गए हैं. कोहली ने सीरीज के दौरान 75, 45 और 71 रन की पारियां खेली थी.
बाबर आजम को पीछे कर जो रूट नंबर दो पर
लगातार दो शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पाकिस्तान के बाबर को पीछे करते हुए नंबर दो पर पहुंच गए हैं. अब बाबर आजम तीसरे नंबर हैं जबकि चौथे पर रोहित शर्मा और पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं. 818 अंको के साथ दूसरे नंबर पर पहुंचे रूट कोहली से सिर्फ 93 अंक पीछे हैं.

रूट के अलावा इंगलैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय एक अंक के इजाफे से 19वें पायदान पर पहुंचे जबकि कप्तान इयान मोर्गन दो स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर हैं.
कुलदीप यादव टॉप-10 में

गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. कुलदीप आठ स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर काबिज हुए हैं. वह टॉप-10 में जगह बानने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह जहां शीर्ष पर मौजूद हैं तो वहीं यज़ुवेंद्र चहल 10वें नंबर पर हैं.
The post आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में हुआ बड़ा उल्टफेर विराट कोहली टॉप पर मौजूद, लेकिन जो रूट से बढ़ा खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.