Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूरा हुआ सोफिया बोउफाल का स्पेनिश लीग खेलने का सपना

वीगो (स्पेन):  मिडफील्डर सोफियाने बोउफाल का कहना है कि सेल्टा वीगो में स्थानांतरण से उनका स्पेनिश लीग में खेलने का पुराना सपना पूरा होगा। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी मूल के मोरक्को खिलाड़ी ऋण करार पर वीगो में शामिल हुए हैं।

सोफियाने को साउथहैम्पटन क्लब से ऋण करार पर वीगो में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने साउथहैम्पटन के लिए दो सीजन में खेले गए 59 मैचों में चार गोल दागे हैं।

वीगो के खिलाड़ी के रूप में एक संवाददाता सम्मेलन में शामिल सोफियाने ने कहा, “इंग्लैंड में भले ही यह साल मेरे लिए अच्छा न रहा हो। मैं स्वयं को प्रीमियर लीग जीतने के काबिल मानता हूं।”

सोफियाने ने कहा, “मुझे लगता है कि स्पेनिश लीग मेरे लिए बेहतर है। यहां फुटबाल का खेल तकनीकी रूप से खेला जाता है।”

मिडफील्डर सोफियाने ने कहा कि अपने मित्र क्लाडियो बेयुवुए से प्रेरित होकर ही उन्होंने वीगो क्लब में शामिल होने का फैसला लिया।

The post पूरा हुआ सोफिया बोउफाल का स्पेनिश लीग खेलने का सपना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.