श्रीलंका में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद मंगलवार को आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में इस सीरीज में खेलने वाले कई खिलाड़ियों की रैंकिंग पर असर पड़ा है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दिमुथ करूणारत्ने ने लगाई जबरदस्त छंलांग
जिसमें श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। दिमुख करूणारत्ने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। और उनको उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।

करूणारत्ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे 7वें स्थान पर
दिमुथ करूणारत्ने ने इस मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार को जीतने के अगले ही दिन आईसीसी ने उन्हें खास पुरस्कार टेस्ट रैंकिंग के जरिए दे दिया है। अब दिमुथ करूणारत्ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अब 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि करूणारत्ने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 356 रन बनाए थे।
With two half-centuries in Colombo and 356 runs at an average of 118.66 across the two matches, @IamDimuth was named Player of the Match and Series!
#SLvSA pic.twitter.com/yOPTaWHPKQ
— ICC (@ICC) July 23, 2018
स्मिथ अभी भी हैं पहले स्थान पर तो कोहली दूसरे स्थान पर
इसके अलावा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की बात करें तो अभी भी ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मित पहले स्थान पर काबिज हैं। तो वहीं विराट कोहली दूसरे, जो रूट तीसरे और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन चौथे स्थान पर हैं। पांचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर बने हुए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में रबाडा ने गंवायी नंबर वन की पॉजिशन
जब बात करें टेस्ट की ताजा गेंदबाजी रैंकिंग की तो इसमें दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपनी नंबर वन रैंकिंग को गंवा दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और इसी कारण से वो पहले से दूसरे स्थान पर चले गए हैं तो वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर से नंबर वन गेंदबाजी का ताज हासिल कर लिया है।

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन बने नंबर वन गेंदबाज
इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में जहां नंबर एक पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर भारत के रविन्द्र जडेजा ने अपना स्थान बनाए रखा है। चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर हैं तो पांचवे स्थान पर एक बार फिर भारत के स्पिनर रवि अश्विन हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने की आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में बड़ी उल्टफेर, जाने अब किस स्थान पर है विराट appeared first on SportzWiki Hindi.