Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी बन सकता है दूसरे सेमीफाइनल का हीरो

खेल डेस्क। पूर्व चैम्पियन और खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच आज होने वाले सेमीफाइनल में प्रशंसकों की सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी पर नजर रहने वाली है वो हैं ब्रिटिश कप्तान हैरी केन।

पाकिस्तान के विराट कोहली को अब इस शर्मनाक हरकत के कारण झेलना पड़ेगा निलंबन

इंग्लैंड के फॉरवर्ड हैरी केन रूस में चल रहे इस विश्व कप में छह गोलों के साथ टॉप स्कोरर हैं। केन इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर उन्होंने मैच में एक गोल और कर लिया तो वे एक विश्वकप में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। केन ने छह गोल के साथ अपने देश के पूर्व स्ट्राइकर गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कल, इस क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विराट

वह गोल्डन बूट के दावेदारों में शीर्ष पर हैं। पिछले मैच में बेल्जियम को फ्रांस से मिली हार के बाद तो केन की इस पुरस्कार के लिए दावेदारी मजबूत हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु का नाम इस पुरस्कार के लिए प्रमुखता से सामने आ रहा था।

रोमेलु लुकाकु ने इस टूर्नामेंट में चार गोल किए हैं। फ्रांस के खिलाफ वह एक भी गोल करने में नाकाम रहे।टूर्नामेंट में अभी तक 158 गोल हो चुके हैं। अगर किसी खिलाड़ी द्वारा बाकी बचे मैचों में चमत्कार नहीं किया जाता है तो केन को यह पुस्कार मिलना तय है।

दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंग्लैंड-क्रोएशिया, जानिएं दोनों टीमों की ताकत

वैसे फ्रांस के काइलियान मबापे और एंटोनी ग्रीजमैन भी तीन-तीन गोल के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में बने हुए हैं। हालांकि बेल्जियम के खिलाफ हुए इस मैच में फ्रांस के ये दोनों ही खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे हैं।

रोनाल्डो ने छोड़ा रियल मैड्रिड का नौ साल पुराना साथ

पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड की ओर से इस टूर्नामेंट में अब तक 11 गोल हो चुके हैं। इन 11 में से छह गोल तो अकेले हैरी केन ने किए। इसके साथ ही इंग्लैंड ने उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जब उसने 1966 के टूर्नामेंट में 11 गोल किए थे। यह इंग्लैंड का एक विश्व कप में सर्वाधिक 11 गोल करने का रिकॉर्ड है।