लंदन। पूर्व विश्व नम्बर वन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं महिला वर्ग में पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी अमेरिका की वीनस विलियम्स ने भी जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
गत चैम्पियन रोजर फेडरर ने पुरुष एकल स्पर्धा में लुकास लैको को 6-4, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। स्विस स्टार ने यह मुकाबला केवल 89 मिनट में ही जीत लिया।
ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील को चार साल में पहली बाउट में मिली हार
विम्बलडन में जीत की लय जारी रखते हुए विश्व नम्बर दो फेडरर ने यहां पर लगातार 26वां सेट जीता। अब तीसरे दौर में रोजर फेडरर का मुकाबला क्रोएशियाई खिलाड़ी इवो कार्लोविच और जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
फेडरर का लक्ष्य अब ऑल इंग्लैंड क्लब में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद नौ एकल खिताब जीतने वाला दूसरा खिलाड़ी बनने का होगा।जीत के बाद विश्व के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा कि मैं अच्छा खेला।
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि मैं अब गेंद को अच्छी तरह हिट करने में सफल रहा हूं। वहीं पूर्व विश्व नम्बर वन अमेरिका की वीनस विलियम्स ने बच्चे के जन्म के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने अपने दूसरे दौर में एलेक्सांद्रा दुलघेरू को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
पांच बार की पूर्व चैम्पियन वीनस ने रोमानियाई खिलाड़ी को 4-6, 6-0, 6-1 से शिकस्त दी। वीनस का अब अगले दौर में हॉलैंड की किकी बर्टेन्स से मुकाबला होगा। किकी बर्टेन्स ने दूसरे दौर में रूस की अन्ना ब्लिंकोवा को 6-4, 6-0 से पराजित किया था।
पुरुष वर्ग के एक अन्य मुकाबले में मिलोस राओनिक ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-6, 7-6, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।