शनिवार को उस समय भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खर आई जब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह अपनी चोट के चलते बाहर हो गये है. जसप्रीत बुमराह की उँगलियों में फैक्चर बताया जा रहा है. जिसके चलते वह भारत की टीम से बाहर हो गये है.
बुमराह के बाद वशिंगटन सुंदर भी हुए बाहर

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, जसप्रीत बुमराह के बाद भारतीय टीम के युवा स्पिन ऑलराउंडर वशिंगटन सुंदर भी बाहर हो गये है. सुंदर को आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते वक्त चोट लग गई थी. वह अबतक अपनी इस चोट से उबर नहीं पाये है और वह भी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गये है.
आईपीएल 2017 से बनाई थी पहचान

आपकों बता दें, कि पुणे सुपरजायंट की टीम के लिए साल 2017 का आईपीएल खेलते हुए वशिंगटन सुंदर ने अपनी पहचान बनाई थी. सुंदर ने आईपीएल 2017 में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी घुमती हुई गेंदों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा दिया था. वह भारतीय टीम के लिए भी 18 साल की उम्र में ही अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू कर चुके है.
आपकों बता दें, कि साल 2018 के आईपीएल में वशिंगटन सुंदर को आरसीबी की टीम ने 3.2 करोड़ की एक मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन वशिंगटन सुंदर आईपीएल 2018 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये. आरसीबी के लिए इस सीजन सुंदर ने 7 मैच खेले. जिसमे उन्होंने 9.60 की इकॉनामी रेट से मात्र 4 विकेट ही लिए है. वशिंगटन सुंदर निदहास ट्रॉफी में मैन ऑफ़ द सीरीज चुने गये थे.
अक्षर पटेल को किया जा सकता है शामिल

वशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद अक्षर पटेल को भारतीय टीम के चयनकर्ता उनकी जगह शामिल कर सकते है. अक्षर पटेल ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए हाल में ही शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए सुंदर की जगह उन्हें मौका मिलना तय माना जा रहा है.
The post ब्रेकिंग न्यूज़ : जसप्रीत बुमराह के बाद भारतीय टीम का यह स्टार खिलाड़ी भी चोट के चलते इंग्लैंड दौरे से हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.