Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेट पर गेंदबाजी करते देख भुवी को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल, जानें क्या है इस गेंदबाज की गलती

नेट पर गेंदबाजी करते देख भुवी को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल

नेट पर गेंदबाजी करते देख भुवी को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेज़बान टीम ने कमाल की वापसी करते हुए सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी. अब सभी की नज़रें लीड्स में आकर टिक गईं हैं, जहां आज शाम 5 बजे से तीसरा और आख़िरी वनडे मुक़ाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला सीरीज के लिए फाइनल मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों ही टीमें इसे जीत सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेंगी.
नेट पर गेंदबाजी करते देख भुवी को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल
इस मैच में टीम इंडिया का स्टार तेज गेंदबाज खेलते दिख सकता है. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार की. टीम इंडिया इस मैच में निश्चित तौर पर भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-XI में शामिल करना चाहेगी, नेट्स पर भी भुवी लगातार गेंदबाज़ी करते दिखे हैं. जिसका मतलब हुआ कि पीठ के दर्द से वह उबर चुके हैं, भुवी की वापसी के लिए सिद्धार्थ कौल को बाहर बैठना पड़ सकता है.
नेट पर गेंदबाजी करते देख भुवी को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल
इसके अलावा टीम इंडिया कोई और बदलाव करे, संभावना न के बराबर है. दूसरी तरफ़ इंग्लैंड भी अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई परिवर्तन नहीं करना चाहेगी, लेकिन जेसन रॉय की हाथ की चोट उन्हें मजबूरन ऐसा करवा सकती है.

लॉर्ड्स वनडे में सुरेश रैना का कैच लेने के दौरान जेसन रॉय चोटिल हो गए थे और उनकी फ़िट्नेस पर टॉस के समय ही इंग्लिश टीम कोई फ़ैसला लेगी. अगर वह नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह जेम्स विंस को अंतिम-11 में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है.

उधर BCCI ने भी इस मैच में भुवी को खेलने को लेकर पुष्टि कर दी है. BCCI ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में भुवी नेट पर गेंदबाजी में पसीने बहते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो को लेकर फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में भुवी ओवर स्टेप नों बॉल करते दिख रहे हैं इस बात पर फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

The post नेट पर गेंदबाजी करते देख भुवी को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल, जानें क्या है इस गेंदबाज की गलती appeared first on SportzWiki Hindi.