इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किये जाने वाले क्रिकेटर दानुष्का गुणाथिलिका को थोड़ी राहत मिली है. श्रीलंका पुलिस ने इस ऑलराउंडर को रेप मामले में निर्दोष करार दिया है. कोल्लुपितिया पुलिस स्टेशन के इन-चार्ज ऑफिसर ने ये खुलासा किया है.
गौरतलब है कि 27 वर्षीय इस क्रिकेटर और उनके एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुणाथिलिका पर मैच खेलने से बैन कर दिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा, “हम क्रिकेटर के खिलाफ कोई जांच नहीं कर रहे हैं.” हाल ही में सामने आए इस मामले में गुणाथिलिका के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए क्रिकेटर को तीनो फॉर्मट से सस्पेंड कर दिया था. हालांकि पुलिस अधिकारी के बयान से साफ हो गया है कि उन पर किसी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं होगी.
अधिकारी ने बताया,“हमने नार्वे की लड़की के रेप के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार कर रिमांड में ले लिया है. यह गैर जमानती आरोप है. वो इंग्लैंड में क्लब क्रिकेटर है और वो अपने पिता से मिलने श्रीलंका आया था.”
यह कोई पहला मौका नहीं है जब गुनाथिलाका को क्रिकेट से सस्पेंड किया गया है. इससे पहले 2017 में उन्हें छह वनडे मुकाबले (बाद में तीन वनडे का बैन हटा लिया गया) के लिए सस्पेंड किया गया था. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ट्रेनिंग सेशन में गुनाथिलाका बिना अपनी किट के साथ पहुंच गए थे। उनके इस रवैये के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.
The post रेप केस में फंसे दानुष्का गुणाथिलका को मिली राहत, मिला क्लीन चिट appeared first on SportzWiki Hindi.