स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम ने आयरलैंड को दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस सीरिज के अंतिम और दूसरे मैच में भारत ने 143 रनों से हराकर टीम ने सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 214 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड 70 रन पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरे मैच में धोनी की जगह दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया था। इस मैच में धोनी का आराम दिया गया लेकिन धोनी को आराम करना पंसद नहीं है।
इसलिए वह अपने साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के लिए ड्रिंक्स और किट लेकर मैदान पर आए थे। धोनी को ड्रिंक बॉय के रूप में देखकर सब लोग हैरान हो गए थे। जब धोनी को इसके बारे में पूछा गया तो धोनी ने ऐसा जवाब दिया की सब लोग इसे सुनकर हैरान रह गए। धोनी ने जवाब दिया कि वह 'ड्रेसिंग रूम में बैठकर बोर हो रहे थे, इसलिए ड्रिंक्स बोतल लेकर मैदान पर चले गए। भारतीय टीम ने100वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।
इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 132 रन ही बना पाई और भारत ने पहला मैच 76 रन से जीत लिया। आयरलैंड के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने शृंखला के दो मैचों में 13 विकेट निकाले हैं। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 हराकर अपने टी-20 करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम का कल से इंग्लैंड दौरा शुरू हो जाएगा। कल भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पहली टी 20 मैच खेलेगी। इस दौन में भारतीय टीम 3 टी-20 मैच, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलने है।
Herald