Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करो या मरो मुकाबला से पहले सौरव गांगुली ने विराट कोहली के लिए कही ये बात

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को कई मैच जीताये है.

विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी है, जो भारतीय टीम के लिए लगातार रन बनाते है, लेकिन अगर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ मैचों में ही फ्लॉप हो जाते है, तो उनकी आलोचना होने लगती है.

विराट कोहली इंग्लैंड के पिछले दौरे में कुछ खास नहीं कर पाये थे और उनकी काफी आलोचना हुई थी. एकबार फिर 1 अगस्त से भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है.

गांगुली ने इंग्लैंड में विराट के रनों को लेकर दिया बड़ा बयान 

आपकों बता दें, कि इसी बीच हर्षा भोगले ने क्रिकबज अनप्लगड शो में सौरव गांगुली का एक इंटरव्यू लिया है और अपने इस इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने विराट कोहली के रनों को लेकर एक रोचक बयान दिया है.

सौरव गांगुली ने कहा है, कि

यह निर्भर नहीं करता, कि विराट कोहली कितने रन बना रहा है. बल्कि यह महत्वपूर्ण है, कि टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है.”

कोहली के रन नहीं, बल्कि टीम का प्रदर्शन महत्वपूर्ण

सौरव गांगुली ने अपने एक बयान में कहा,

“हमें इंग्लैंड दौरे में सिर्फ विराट कोहली के रनों को ही नहीं देखना चाहिए, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है.  कोहली के पास मार्गदर्शन करने के लिए ड्रेसिंग रूम में बहुत अच्छे लोग मौजूद हैं और मुझे उम्मीद है, कि वह पिछले दौरे को . हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए, कि कोहली के लिए चीजों को आसान रखे.”

यो-यो टेस्ट एक फिट टीम है बनाता 

यो-यो टेस्ट के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा,

“यो-यो टेस्ट आपकों एक फिट टीम बनाता है और यह आपको एक ऐसी टीम बना देता है जो मानसिक रूप से बहुत मजबूत टीम होती है. यह प्रदर्शन के लिए एकमात्र मील का पत्थर नहीं है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इसे पारित करें.”

The post करो या मरो मुकाबला से पहले सौरव गांगुली ने विराट कोहली के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.