Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज में रोहित फिर हुए बैकफुट पर, ऋषभ पंत को मिला टीम इंडिया में मौका

लीड्स। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए घोषित 18 सदस्यों की भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। 20 वर्षीय पंत को दिनेश कार्तिक के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

riddhiman saha

बीसीसीआई ने बुधवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर रहे जसप्रीत बूमहराह को भी टीम में भी जगह मिली है, हालांकि चोट के कारण वो पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बीस साल के पंत को दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली है।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा , उनकी (भुवनेश्वर की) स्थिति का बीसीसीआई की मेडिकल टीम आकलन करेगी और जल्द ही उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने पर फैसला किया जाएगा। बयान के अनुसार एकदिवसीय शृंखला के दौरान अनफिट रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम में एकमात्र नया चेहरा पंत है जिन्हें आईपीएल सहित घरेलू सर्किट में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, मुहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।

The post टेस्ट सीरीज में रोहित फिर हुए बैकफुट पर, ऋषभ पंत को मिला टीम इंडिया में मौका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.