Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी शर्मनाक हरकत पर शर्मिंदा हूं ,मुझे मैदान पर ऐसा नहीं करना चाहिए था- रूट

इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 8 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. इंग्लैंड की इस जीत में जो रूट के शानदार शतक का अहम योगदान रहा. इंग्लैंड की जीत के हीरो जो रूट और कप्तान इयोन मॉर्गन रहे. दोनों ने इंग्लैंड को 43 रन की मिली धमाकेदार शुरुआत का भरपूर फायदा उठाया और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 186 रन की पार्टनरशिप की.

रूट का इस सीरीज में यह लागातार दूसरा शतक था. इस मैच में रूट ने 120 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 113 रनों की पारी खेली. रूट का यह वनडे क्रिकेट में 13 वां शतक था. इस मैच में रूट ने शतक ज़माने के बाद कुछ अजीब ढंग से जश्न मनाया. जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है. दरअसल, रूट ने शतक पूरा करने के बाद बल्ला ऊपर उठा जमीन पर छोड़ दिया. रूट के कारगुजारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. इसके बाद फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे.

खुद को ट्रोल होता देख रूट को भी जल्दी ही अपनी गलती का एहसास हो गया. उन्होंने सार्वजनिक मंच से अपनी गलती स्वीकार करते हुए मांफी मांग ली है. रूट ने इस घटना के बारे में कहा कि “मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था, जब मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ तब से मैं शर्मिंदा हूँ. यह मेरे द्वारा क्रिकेट मैदान में किया गया सबसे शर्मनाक कृत है. बल्ला गिरने के बाद से जो आवाज आई वो मेरे कानों में गूंज रही है. और मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं.”

गौरतलब है कि इस सीरीज से पहले टी-20 में रूट का फ्लाप फार्म जारी था. इस वजह से उन्हें एक मैच में बेंच पर भी बैठना पड़ा. पिछले कुछ सालों से रूट को लेकर यह कहा जाने लगा था कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए ही उपयुक्त हैं. रूट को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में मौका नहीं दिया जाना चाहिए. इनकी जगह युवा बल्लेबाजों को आजमाया जा सकता है. शायद इसी बात का जवाब देते हुए रूट ने इस म,एच में अपनी भड़ास निकाली ही. हालांकि रूट ने जो भी किया यह इनके स्वभाव के बिलकुल विपरीत है. रूट बेहद शांत व स्थिर खिलाड़ी माने जाते हैं.

The post अपनी शर्मनाक हरकत पर शर्मिंदा हूं ,मुझे मैदान पर ऐसा नहीं करना चाहिए था- रूट appeared first on SportzWiki Hindi.