इंटरनेट डेस्क। पूरी दूनियां में कई ऐसे विचित्र रहस्य छिपे हैं जो आज तक अनसुलझे हैं और वैज्ञानिकों के लिए सबसे बडी चुनौति बन चुके हैं। विश्व में कुदरत के द्वारा तैयार किये गये इन रहस्यों को सुलझाने के लिए कई वैज्ञानिकों ने अपनी पूरी कोशिश कर ली मगर ये रहस्य सबके सामने पहेली बनकर बार- बार सामने आते रहते हैं। आपने पानी के कई कुंड देखे होंगें मगर आज हम आपको जिस कुंड के बारें में बताने जा रहें हैं वो कुदरत का नायाब उदाहरण हैं। ये कुंड अपनी अनुठी विशेषताओं की वजह से भारत के अधिकतर हिस्सों में जाना जाता हैं।
झारखंड राज्य के बोकारों जिले में स्थित इस कुंड को गर्म पानी का कुंड भी कहा जाता हैं। इस कुंड में सिर्फ ताली बजाने से गर्म पानी आने लगता हैं और ये पानी इतना ज्यादा गर्म होता हैं कि जैसे इसे गर्म किया गया हो। इस पानी के कुंड को गर्म पानी आने के अलावा एक अन्य रहस्य की वजह से भी जाना जाता हैं। इस कुंड के पानी पर मौसम का असर भी देखने को मिलता हैं अर्थात यहां गर्मीयों में ठंडा पानी और सर्दियों में गर्म पानी आता हैं। इस रहस्यमयी कुंड को देखने के लिए बोकारों शहर में पर्यटकों का जमावडा लगा रहता हैं।
अगर आप गर्म पानी के इस कुंड को देखना चाहते हैं तो ये बोकारों शहर से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस कुंड को लेकर लोगो में अनेक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। इन मान्यताओं के अनुसार अगर यहां कोई शख्स मन्नत मांगता हैं तो यहां मांगी गई मन्नत पूरी हो जाती हैं। इस कुंड को चर्म रोगीयों के लिए अच्छा माना गया हैं यानि की इसमें नहाने पर चर्म रोग दूर हो जाता हैं। गर्म पानी के इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से जाना जाता हैं। इस कुंड में आने वाले पानी को लेकर कई वैज्ञानिक यहां शोध कर चुके हैं मगर इन्हें किसी तरह की कोई सफलता हाथ नही लगी हैं। हाथ से ताली बजाने पर गर्म पानी आने का राज अभी तक अनसुलझा हैं।
Herald