Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय खिलाड़ी के बल्ले से जिसने भी किया बल्लेबाजी लगा डाला शतक और अर्द्धशतक

भारत के स्टार बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने हाल में ही ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस में इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर को लेकर काफी बातें की. वही इस दौरान उन्होंने रोहित को लेकर काफी हैरान करने वाला खुलासा किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब रोहित आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर रहा था, मैं तब उसके साथ क्रीज़ पर था. वही उनके पहले अर्धशतक को लेकर को भी बड़ा खुलासा किया.

इस वजह से बना पाया अर्धशतक 

Image result for दिनेश कार्तिक

रोहित को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“रोहित ने पहला अर्धशतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. इस दौरान मैंने उसके बैट को देखा था और मैंने उससे कहा ये बेकार बैट है. तुम मेरा बैट लेकर जाओ और उसने मैच के दौरान अर्धशतक बनाया. ऐसा नही है मैं उसके अर्धशतक का क्रेडिट ले रहा हूँ. लेकिन मै आप को बस ये बता रहा हूँ कि मेरा बैट काफी लकी रहा है. इस पारी से पहले रोहित ने मेरे ही बल्ले से अभ्यास भी किया था.”

वही रोहित ने बाद में बताया कि

“मै उनके बल्ले से 8 से 9 महीने तक बल्लेबाज़ी करता रहा. वो बैट बाद में मैंने कार्तिक को दे दिया था. लेकिन वो बैट मेरे लिए काफी यादगार रहा था. मैं उस पारी के बाद काफी ज्यादा खुश था.”

अंडर-19 के वर्ल्ड कप के दौरान भी दिया था वर्ल्ड 

Related image

वही अपने बैट देने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“ये मेरी आदत रही है. मैंने तमिलनाडु के कई खिलाड़ियों को अपना बल्ला दिया है. तमिलनाडु के खिलाड़ी बाबा अपराजिता को भी मैंने अपना बैट दिया है. वही अंडर -19 के वर्ल्ड कप के दौरान मैंने अपना बल्ला टीम के कप्तान उमुक्त चंद को भी दिया और मुझे याद है उसने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था. जिसके बाद भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.”

The post इस भारतीय खिलाड़ी के बल्ले से जिसने भी किया बल्लेबाजी लगा डाला शतक और अर्द्धशतक appeared first on SportzWiki Hindi.