Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के संन्यास लेने की खबरों को लेकर रवि शास्त्री ने किया खुलासा, कहा एमएस अब...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों को विराम मिल गया है। दो दिन से लगातार खेल की दुनिया कहे या फिर सोशल मीडिया कहे धोनी के संन्यास को लेकर जोरो शोरो से खबरें चल रही है। लेकिनअब टीम के कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है की धोनी कोई संन्यास नहीं ले रहे है और टीम के साथ खेलते रहेंगे।

डीन जोन्स की इस उपलब्धि को पीछे छोड़ने से कुछ रेटिंग अंक ही पीछे रह गए कोहली

शास्त्री ने धोनी के संन्यास को लेकर लगायी जा रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा की धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं और न ही संन्यास ले रहे हैं। गौरतलब हो की भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे के बाद धोनी ने मैच अंपायर से गेंद वापिस मांग ली थी।

इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसे सभी ने धोनी के संन्यास से जोड़कर देखा और यह खबर फैल गई के धोनी वनडे से भी संन्यास लेने जा रहे है। यह तक कहा जाने लगा की पूर्व कप्तान का संभवत यह आखिरी मैच है और यादगार के तौर पर उन्होंने अंपायर से गेंद ली है।

इसके बाद टीम के कोच रवि शास्त्री ने अटकलों को विराम देते हुए खुद सामने आकर कहा की धोनी कही नहीं जा रहे है। वर्ष 2011 के विश्व विजेता कप्तान धोनी को लेकर माना जा रहा है कि वह अब जल्द ही सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।

अपनी पहली अन्तरराष्ट्रीय पारी में शून्य पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर

रवि शास्त्री ने कहा की ये केवल अफवाह और बिल्कुल बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।उनसे जब यह पूछा गया की धोनी ने फिर अंपायर से गेंद क्यों ली तो रवि शास्त्री ने कहा वह हमारे गेंदबाजी कोच भारत अरूण को गेंद दिखाना चाहते थे। वह अरूण को दिखाना चाहते थे कि गेंदकिस तरह से खराब हो गई है।