Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह क्रिकेटर कभी सड़कों पर बेचता था गोलगप्पे, अब सचिन ने दिया अपना बल्ला गिफ्ट

यह तो शायद आपने भी कहीं सुना होगा कि अगर सपनों में जान हो तो आप कुछ भी कर सकते है। कुछ ऐसा ही नज़ारा हाल में ही देखने मिला, जब अंडर-19 टीम के चयन के लिए यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया।

जी हाँ, यशस्वी अभी महज 17 साल के है और अंडर-19 क्रिकेट में प्रवेश कर दिया है। साथ ही अब सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें गिफ्ट दिया है।

गौरतलब हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सची तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कहा हो लेकिन ये आज भी हमेशा सुर्ख़ियों में आये रहते है। इन्हें आज क्रिकेट का भगवान कहा जाता है क्योंकि इन्होंने अपने समय में क्रिकेट खेलते हुए काफी प्रभावित किया जिसके चलते उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। इसी बीच तेंदुलकर ने एक युवा क्रिकेटर को अपना बल्ला गिफ्ट में देकर फैंस को अपना मुरीद बना लिया है।

जी हाँ, आपको बता दें कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन ने युवा यशस्वी जायसवाल को अपना बल्ला गिफ्ट किया है जिसके चलते फिर से चर्चा में आये है। जायसवाल वही खिलाड़ी है जिन्होंने कठिन संघर्ष करते हुए क्रिकेट में अपना कैरियर बनाया है लेकीन अब उनका भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में मौका मिल गया है।

अर्जुन के बहुत अच्छे दोस्त है यशस्वी

अगर खबरों की माने तो आपको बता दें कि 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल जो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बहुत अच्छे दोसर है और इसी से सचिन की मुलाक़ात हुई है। इससे पहले एक बार अर्जुन इन्हें अपने घर भी लेकर गए थे। अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने यशस्वी जायसवाल को अपना बैट गिफ्ट में दिया और उनसे अपने डेब्यू मैच में इसी बल्ले से खेलने की कामना भी की।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि यशस्वी जायसवाल को क्रिकेट में आने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इन्होने कई बार टेंट में रातें गुजारी है और सड़कों पर गोलगप्पे भी बेचे है, लेकिन अब भारत के लिए खेलने को पूरी तरह से तैयार है।

The post यह क्रिकेटर कभी सड़कों पर बेचता था गोलगप्पे, अब सचिन ने दिया अपना बल्ला गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.