हाल ही इंग्लैंड से 5-0 से मात खाने के बाद आस्ट्रेलिया टीम लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है, लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है, किस्ट्रेलिया टीम ओडीआई मैच में वापसी सकती है. इसके लिए टीम को 2019 विश्वकप को ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी.
विश्वविजेता टीम ने गंवाए 16 मैच

वर्तमान विश्वविजेता के हालात काफी खराब चल रहे है, जिसके चलते पिछले 18 एकदिवसीय मैचों में से 16 गवां दिए हैं इससे यह साफ पता चलता है, कि स्मिथ और वार्नर के विना टीम का कोई संतुलन नहीं है .कप्तान स्टीव स्मिथ और डिप्टी डेविड वार्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रतिबंधित किया गया था, उसके बाद से टीम हमेशा ही निचले पायदान पर खिसकती रही है.
इसके कोच डैरेन लेहमन ने भी इस्तीफा दे दिया और रील को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को सौंप दिया.
हार के बाद मिले खिलाड़ी

मीडिया को सम्बोधित करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि,
“एक बात मुझे पता है कि हमें अभी भी दुनिया में किसी भी क्रिकेट राष्ट्र की सबसे अच्छी पहचान मिली है और मैं इसे बरकरार रखूंगा. हम महान खिलाड़ियों को जगह देना जारी रखेंगे. हमे और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है, क्योंकि एक दिवसीय विश्व कप केवल 12 महीने दूर है. पिछले पांच मैच के परिणाम को देखें तो हमें निराशा ही हाँथ लगी है, लेकिन इसमें कुछ युवा खिलाडियों को पाने का मौका मिला है . अब इसके बाद अगले विश्व कप के बीच 16 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे. जब आप ऑस्ट्रेलियाई टीम के 15 खिलाड़ियों को चुनते है, तो मैं आपको गारंटी दूंगा, वह टीम दुनिया की किसी भी अन्य टीम से ज्यादा अच्छा होगा.”
ये दिग्गज वैठे है टीम से बाहर

स्मिथ और वार्नर के साथ पहले से ही परेशानियों में फंसे है, तो वहीं मिचेल स्टार्क, पैट कमिन्स, जोश हैज़लवुड और
मिच मार्श सभी घायल हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करेगा कि वो जल्द से जल्द टीम में वापसी करे.
दुनिया में किसी भी टीम को देंगे चुनौती : पोंटिंग

पोंटिंग ने कहा,
“जस्टिन लैंगर टीम के चारों ओर वो माहौल बनायेंगे, हर कोई बेहतर होगा,टीम अब बस बेहतर होगी. हम एक क्रिकेट राष्ट्र हैं जो अच्छे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरते हैं. हमें इस समय कुछ अच्छे खिलाड़ी मिल गए हैं जो दुनिया में किसी भी टीम को किसी भी परिस्थिति में चुनौती देंगे.”
The post रिकी पोंटिंग की दुनिया की सभी टीमो को खुली चुनौती, किसी भी टीम को कही भी दे सकते है मात appeared first on SportzWiki Hindi.