Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोल्डन बूट के लिए इन दो खिलाड़ियों की बीच होगी कड़ी टक्कर

फीफा डेस्क:4 जून से रूस में शुरू हुए फीफा विश्वकप के 21वें सस्करण अब समापन की तरफ बढ़ रहा है। इस विश्व के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, क्रोएशिया, बेल्जियम और फ्रांस ने जगह बनाई है। सेमीफाइनल के दो मैच में 10 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे और इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस विश्व कप बहुत ज्यादा उल्टफेर देखने को मिला है। इस विश्व कप में गोल्डन बूट के दावेदार के रूप में दो खिलाड़ियों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इस विश्व कप में सेमीफाइलन में जगह बनाने वाली इंग्लैंड और बेल्जियम के दो खिलाड़ियों ने इस विश्व कप में गोल करने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन 6 गोल करने गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे अगे है लेकिन बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु 4 गोल करके हैरी केन को टक्कर देने के लिए तैयार है। विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट का पुरस्कार दिया जाता है। इन दोनों खिलाडिय़ों को अब 1-1 मैच खेलने को और मिलेंगे ऐसे में दोनों खिलाड़ी अपने गोल करने की संख्या को बढ़ाकर गोल्डन बूट का दावेदार बन सकता है। विश्व कप के शुरू होने से पहले इन खिलाड़ियों के बारे में किसी ने नहीं सोचा था की ये खिलाड़ी गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे निकल सकते हैं। मेजबान रूस के खिलाड़ी डेनिस चेरिसेव और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी विश्व कप में 4-4 गोल किए लेकिन इनकी टीमें इस विश्व कप की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस विश्व कप में कैरी और लुकाकु के बीच इस बूट की जंग होगी और जो खिलाड़ी ज्यादा गोल करेगा उसको ये पुरस्कार मिलेगा।

सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 10 जुलाई 2018 फ्रांस बनाम बेल्जियम सेंट पीटरर्सबर्ग
सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला 1 जुलाई 2018 क्रोएशिया बनाम इंग्लैंड सेंट पीटरर्सबर्ग
गोल्डन बूट इंग्लैंड vsबेल्जियम हैरी केन vsरोमेलु लुकाकु गोल 6/ गोल 4


Herald