Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: मौजूदा समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम को इस वजह से करना पड़ा वनडे सीरीज में हार का सामना

इंग्लैंड और भारत के बीच हुए तीसरे वनडे मैच को इंग्लैंड की टीम ने 8 विकटों से जीत लिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पहला वनडे मैच जीतने के बाद भी 3 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज अपने नाम किया था। अब 1 अगस्त से दोनों ही टीमें 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भिड़ेगी।

आईये हम आपको भारत की हार के 5 प्रमुख कारण बताते हैं.

1. मध्यक्रम का फेल होना 

भारत के हार की सबसे बड़ी वजह मध्यक्रम का फेल होना है। यह समस्या पीछे कुछ सालों से बनी हुई है। राहुल की जगह टीम में शामिल किये गए दिनेश कार्तिक ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन जल्द ही पवेलियन लौट गए। वहीं रैना के लिए रन का सूखा यहां भी जारी रहा।

2. गलत समय पर कोहली का आउट होना 

भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजरें पिच पर जम चुकी थी और लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से 300 का आंकड़ा पार कर लेगी। कोहली का रिकॉर्ड भी ऐसा ही रहा है। जब उनकी नजरें जम जाती है, तो वह शतक से पहले पवेलियन नहीं लौटते, लेकिन इस बार वह आदिल राशिद के लेग स्पिन को नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए।

3. इनफॉर्म रोहित शर्मा का नहीं चलना 

इस दौरे पर किसी भारतीय बल्लेबाज ने सबसे अच्छी बल्लेबाजी की है वह रोहित शर्मा हैं। रोहित ने टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद पहले वनडे मैच में भी 137* रन बनाकर उन्होंने टीम को आसान जीत दिलाई थी। इसी को इस मैच में भी रोहित से उम्मीदें थी, लेकिन वह 18 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

4. इंग्लैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत 

इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य मिला था। छोटा स्कोर होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी।

पारी के तीसरे ओवर में बेयरस्टो ने भुवनेश्वर कुमार को चार चौके जड़े और इसके बाद इंग्लैंड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

5. स्पिनरों का नहीं चलना 

 

मैच में भारत का सबसे बड़ा हथियार टीम के दोनों स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव थे लेकिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने उन्हें एक भी विकेट नहीं दिया। जो रुट और ईयान मोर्गन ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही गेंदबाजों की सारी चालें नाकाम कर दी।

The post इंग्लैंड बनाम भारत: मौजूदा समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम को इस वजह से करना पड़ा वनडे सीरीज में हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.