Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के कप्तान कोहली ,धोनी और रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्‍क:भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच हारने के साथ अपने नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है जो कोई भी टीम ऐसे रिकॉर्ड को बनाना पसंद नहीं करती है। भारतीय टीम ने इससे पहले टी20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है। वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार पदर्शन करते हुए मैच को जीता था। लेकिन दूसरे में मैच में भारत को 86 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कप्तान विराट के अलावा दूसरे खिला​ड़ियों ने ज्यादा रन बनाने में सफल नहीं हो पाए।

इस मैच में लगभग सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाज की लेकिन कोई भी खिलाड़ी लंबी पारी नहीं खेल सका। इस मैच में भारत के हारने से वनडे रैकिंग में पहले स्थान पर जाने का सबसे अच्छा मौका खो दिया है। भारत अभी रैकिंग में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। लेकिन कल के मैच में रोहित,विराट और धोनी जैसी खिलाड़ियों के होते हुए भी कल के मैच में एक भी छक्का नहीं लग पाया। भारतीय टीम ने कल के मैच में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की लेकिन किसी भी खिलाड़ी के बल्ले से एक भी छक्का नहीं लग पाया। इससे पहले भी भारतीय टीम ने 2011 के विश्व कप के एक मैच में एक भी छक्का नहीं लगा पाई थी।

भारतीय टीम को इस प्रकार की शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना होगा क्योंकि इन दिनों भारतीय टीम दुनिया की सबसे शानदार टीम है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के चौथे और दुनिया के 12वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैजिन्होंने 10 हजार रन बनाने का कारनाम किया है। इस सीरीज से पहले धोनी ने 318 मैचों में 9967 रन बना चुके थे। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए थे। कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवरों में 68 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए है। तीन मैचों की सरीजी अब 11 से बराबर हो गई है।



Herald