सोच्चि। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप की दावेदार मानी जा रही लियोनल मैसी की अर्जेंटीना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहा। दोनों ही टीमें इस दिन हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इससे मैसी और रोनाल्डो का अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने का सपना टूट गया।
भारत हॉकी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम का सफर उरुग्वे ने अन्तिम 16 में थाम दिया है। उरुग्वे की ओर दोनों गोल फॉरवर्ड एडिनसन कवानी ने किए। उरुग्वे ने यूरो चैंपियन पुर्तगाल को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अन्तिम आठ में जगह बनाई।
फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर किया मैसी का सपना चकनाचूर
अब अगले मैच में उरुग्वे का सामना फ्रांस से होगा। जिसने अर्जेंटीना को 4-3 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।कवानी ने मैच के 7वें मिनट में लुईस सुआरेज के शानदार क्रॉस पर पुर्तगाल डिफेन्स को छकाते हुए बुलेट हैडर से गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मिली भारतीय टीम में जगह
इसके बाद पुर्तगाल के पेपे ने 55वें मिनट में बेहतरीन हैडर लगाकर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। उरुग्वे ने रूस में चल रहे इस फीफा विश्व कप में पहला गोल खाया। हालांकि उरुग्वे ने इसके साथ सात मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली। कवानी ने एक बार फिर से रोड्रिगो बेंटनकर के पास पर गोल किया। पुर्तगाल के गोलकीपर रुई पेट्रिशिया डाइव मारने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच पाए।
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला से पहले ही लगे भारतीय टीम को ये दो बड़े झटके
इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका और उरुग्वे ने क्वार्टर फाइनल में पहुच रोनाल्डो का अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने का सपना चकनाचूर कर दिया।ऐसा कहा जा रहा है कि पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना अन्तिम विश्व कप खेल लिया है। हालांकि रोनाल्डो ने अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉल भविष्य के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा है।