Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत जीता लेकिन यजुवेंद्र चहल कर गये कुछ ऐसा ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया मजाक

भारत और इंग्लैंड के मध्य हाल में ही संपन्न हुई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को अपने नाम किया. एकदिवसीय सीरीज में भी पहले ही मैच में मेजबानों को मुंह की खानी पड़ी. भारतीय टीम ने यहाँ पर भी धमाकेदार प्रदर्शन को दोहराते हुए पहले मैच को 8 विकेट से जीत लिया.

 

 

कुलदीप यादव की रिकॉर्ड गेंदबाजी और रोहित शर्मा की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा के शतक को छोड़ दें तो मैच पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा.

 

 

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने रिकॉर्ड गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को 268 रनों पर समेट दिया. कुलदीप ने 25 रन खर्च कर 6 विकेट अपने नाम किए जबकि उमेश यादव को 2 और युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिला.

ट्रेंटब्रिज के मैदान पर पूरी तरह से कुलदीप यादव छाए रहे लेकिन मैदान के बाहर उनके जोड़ीदार युजवेंद्र चहल सुर्खियों में है. हालांकि मैच में वे सिर्फ एक विकेट ले पाए लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है.

 

दरअसल गेंदबाजी के दौरान फील्डिंग करते हुए युजवेंद्र चहल के पैर में गेंद जा लगी. इस दौरान वे दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े, लेकिन चहल ने गिर कर जिस तरह से गुलाटियां मारी वह देखने में बिल्कुल ब्राजिल के मशहूर फुटबॉलर नेमार की तरह था.

 

 

चहल को इस तरह गिरते देख ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी वीडियो को शेयर कर उनका मजाक बनाया. फिर देखते ही देखते सोशल मीडीया पर चहल का यह वीडियो वायरल होने लगा.

 

 

वीडियो के वायरल होते ही लोग फनी कमेंट करने लगे. इसके बाद तो मानो हुजूम उमड़ पड़ा, युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर छा गये.

 

 

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ...

 

The post भारत जीता लेकिन यजुवेंद्र चहल कर गये कुछ ऐसा ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.