Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय खिलाड़ी को मिला डेब्यू करने का मौका, कैप मिलते ही बना डाला ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जा रहा है. यह मैच सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह टीम सीरीज भी जीत जाएगी. इस मैच से पहले एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

डेब्यू करते ही भारत के 75 वें टी-20 खिलाड़ी बने चाहर

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मैच में दीपक चाहर को अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिल गया है. अब वो भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले 75 वें खिलाड़ी है.

दीपक चाहर को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था. वह गेंद को बहुत अच्छी तरह से स्विंग कराते है. वह अपनी स्विंग के दम पर ही भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो गये है. बीसीसीआई ने अपने एक अधिकारिक ट्विट के जरिये दीपक चाहर के टीम में शामिल होने की जानकरी दी है.

शानदार फॉर्म है दीपक 

आपकों बता दें, कि दीपक चाहर वर्तमान में शानदार फॉर्म में है और वह अपनी इस शानदार फॉर्म के चलते ही भारत की तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. दीपक चाहर ने आईपीएल 2018 में भी शानदार गेंदबाजी की थी.

दीपक चाहर ने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपने खेले 12 मैचों में 7.28 की शानदार इकॉनामी रेट से 10 विकेट हासिल किये थे.

वही इसके बाद इंडिया ए की टीम के लिए खेलते हुए दीपक चाहर ने अपने खेले 6 मैचों में 16 विकेट हासिल किये. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की 16 सदस्यी टीम में जगह दी है और अब वह भारत की अंतिम एकादश में भी शामिल हो गये है.

The post इस भारतीय खिलाड़ी को मिला डेब्यू करने का मौका, कैप मिलते ही बना डाला ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.