Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद कैफ ने किया क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से सन्यास की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम के एक समय के सबसे शानदार फील्डरों में से एक रहे पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने करियर को लेकर शुक्रवार को एक बड़ा फैसला किया है।

भारतीय टीम के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में खेल चुके मोहम्मद कैफ लंबे समय से घरेलु क्रिकेट में सक्रिय हैं, लेकिन आज उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर को थामने का फैसला कर लिया है।

मोहम्मद कैफ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास 

भारतीय क्रिकेट टीम में दिग्गज फील्डरों में शुमार मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को सभी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है। 37 साल के मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के लिए 13 टेस्ट मैचों और 125 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व किया।

मोहम्मद कैफ के जीवन में भारतीय टीम के लिए सबसे यादगार उपलब्धि साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज में खेली 87 रनों की पारी थी जिसकी बदौलत भारत ने फाइनल जीता था।

उत्तर प्रदेश के लिए खेला यादगार प्रथम श्रेणी करियर

मोहम्मद कैफ वैसे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन उन्होंने घरेलु क्रिकेट खेलना जारी रखा। उत्तर प्रदेश के जुझारू बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने उत्तर प्रदेश की टीम के लिए लंबे समय तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी और अपनी कप्तानी में एक बार रणजी चैंपियन भी बनाया। जिसके बाद वो पिछले घरेलु रणजी सीजन में छत्तीसगढ़ की टीम के लिए खेले थे।

कैफ ने बीसीसीआई को दी संन्यास की जानकारी

भारत के बेहतरीन फील्डर रहे मोहम्मद कैफ ने घरेलु क्रिकेट से संन्यास की जानकारी देते हुए बीसीसीआई के एक्टिंग प्रेसिडेंट सीके खन्ना और कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को एक ई मेल से देते हुए लिखा कि

मैं आज आपको प्रथम श्रेणी के क्रिकेट के सबी फॉर्मेट में सेवानिवृत्ति की घोषणा करते हुए लिख रहा हूं। मैं आज संन्यास ले रहा हूं, क्योंकि आज उस नेटवेस्ट ट्रॉफी को जीते पूरे 16 साल हो गए हैं। मैं उसमें अपना योगदान देने के लिए बहुत खुश हूं और मुझे याद नहीं रखना होगा कि मैं बाहर हुआ हूं।”

भारतीय टीम में मौका देने पर कैफ ने जताया बीसीसीआई का आभार

“मैं भारत की केप पहने जाने का अवसर देने के लिए आपका बहुत आभारी हूं और भारत के लिए 125 वनडे और 13 टेस्ट मैच खेलने के साथ ही कई और यादगार पल देने के लिए बहुत  खुश हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मोहम्मद कैफ ने किया क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.