भारत और इंग्लैंड के बीच चले रहे वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान टीम ने 86 रनों की आसान जीत दर्ज की। वहीं 12 जून को हुए पहले मैच में कुलदीप यादव और रोहित शर्मा के शानदार खेल की बदौलत भारत ने 8 विकेटों की आसान जीत दर्ज की थी।
दूसरे मैच में भारत की हार के साथ ही टीम की पूरी परेशानी एकबार फिर सबके सामने आ गयी, जो है टॉप-3 के बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता। इसी वजह से भारतीय टीम को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यहां एक बार फिर रोहित, धवन और विराट के आउट होते ही टीम बिखर गयी और इंग्लैंड ने आसान जीत दर्ज की।
चौथा क्रम अभी भी कर रहा है परेशान

पिछले काफी समय से बल्लेबाजी का चौथा क्रम टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इस स्थान पर अभी तक 10 से ज्यादा बल्लेबाजों को आजमा चुकी है लेकिन अभी तक कोई इसे अपना नहीं बना पाया है।
दिनेश कार्तिक को नहीं मिल रहा मौका
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से पहले भारतीय टीम के लिए शानदार खेल दिखाया था लेकिन फिर भी उन्हें इस दौरे में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल से पहले निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कार्तिक ने 9 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को हार के मुँह से निकालते हुए जीत तक लेकर गए थे।

इसके साथ ही उन्होंने उस सीरीज में बिना आउट हुए करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए थे।आईपीएल में भी कार्तिक शानदार फॉर्म में थे और उनके बल्ले से करीब 50 की औसत से 498 रन निकले थे।
कोहली का राहुल प्रेम
कार्तिक की जगह पर टीम में खेल रहे केएल राहुल ने पहले टी-20 मैच में जरूर शतकीय पारी खेली थी लेकिन वह सलामी बल्लेबाजी हैं और मध्यक्रम में पारी को चलने का अनुभव उनके पास नहीं है। इसके बावजूद कप्तान कोहली उन्हें लगातार मध्यक्रम में मौका दे रहे हैं।

इससे पहले भी पिछले साल श्रीलंका दौरे पर उन्हें मध्यक्रम में मौका दिया गया था लेकिन राहुल कुछ खास नहीं कर पाए थे। आईपीएल में राहुल ने जरूर शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वहां वो सलामी बल्लेबाजी करते थे।
अगले साल होने वाले विश्वकप को देखते भारतीय टीम और कप्तान कोहली को जल्द ही मध्यक्रम में एक ऐसे बल्लेबाज को शामिल करना पड़ेगा जो जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक ले जाये। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए दिनेश कार्तिक इसके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
The post विराट कोहली अभी भी कर रहे है इस खिलाड़ी के साथ सौतेला व्यवहार, शानदार फॉर्म में होने के बाद भी नहीं दे रहे मौका appeared first on SportzWiki Hindi.