Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलते ही ये विश्व रिकॉर्ड बनाएंगी इंग्लैंड की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क:इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एक अगस्त से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड मैदान में उतरते ही एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाएंगी जो आने वाले 5 से 10 साल तक कोई दूसरी टीम नहीं बना सकती। इस सीरीज के पहले मैच मेें इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरने के साथ अपने टेस्ट क्रिकेट का 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ने अपना पहला टेस्ट मैच में वर्ष 1877 में खेला था। इंग्लैंड को अपने घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है। इंग्लैंड ने 1877 से लेकर अब तक टेस्ट मैचों के इतिहास में 999 टेस्ट मैच खेल चुकी है।

अपना 1000 मैच भारत के खिलाफ एक अगस्त से खेलेगी। किसी भी टीम के लिए 1000 टेस्ट मैच खेलना किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने एक साथ टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 812 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम इंग्लैंड है और सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की लिस्ट में इंग्लैंड पहले स्थान पर है। अगर टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने 383 मैचों में और इंग्लैंड ने 357 मैचों जीत दर्ज की है। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने में इंग्लैड की टीम पहले स्थान पर है,लेकिन सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। इंग्लैंड को 1000 टेस्ट में 357 मैच में जीत,297 मैचों में हार और 345 मैच ड्रा रहे हैं। अगर हम टेस्ट मैच खेलने वाली टीमों के बारे में पता करे की कौन से टीम 1000 के करीब है, तो आपको बता दे इन दोनों टीमों के अलावा दूसरी टीमों को इस आंकड़े तक पहुंचने में लगभग 15 से 20 साल लग सकते हैं।

सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले देश मैच
इंग्लैंड 999
ऑस्ट्रेलिया 812
वेस्टइंडीज 535
भारत 522
दक्षिण अफ्रीका 427
न्यूजीलैंड 426
पाकिस्तान 415
श्रीलंका 274
बांग्लादे 108
जिम्बाब्वे 105
आईसीसी विश्व एकादश, अफगानिस्तान, आयरलैंड 1


Herald