Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुचार्ड ने बाकसिनस्की को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई

गस्टाड (स्विट्जरलैंड)
युगेनी बुचार्ड ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए आज यहां टीमिया बाकसिनस्की को हराकर गस्टाड डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।          

दुनिया की 146वें नंबर की खिलाड़ी बुचार्ड ने दो बार रोलां गैरो में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली बाकसिनस्की को दो घंटे और 45 मिनट चले मुकाबले में 4-6, 7-6 (7/1), 6-4 से हराया।          

एक समय दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी रही बाकसिनस्की दायीं पिंडली की चोट के कारण पूरे क्ले और ग्रास कोर्ट सत्र में नहीं खेल पाई जिससे स्विट्जरलैंड की इस खिलाड़ी की रैंकिंग 761 तक खिसक गई है।