हाल में ही भारत के महान बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ने ब्रेक फ़ास्ट विथ चैंपियन में हिस्सा लिया था. इस उन्होंने अपने केन विलियमसन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि किस वजह से उन्होने केन को टीम में शामिल किया था और किस वजह से उन्होंने केन को कप्तान भी बनाया था.
मुझे पता था वो ऐसा प्रदर्शन करेगा

केन के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“हम उसे हमेशा से अपनी टीम में चाहते थे. वो जब पिछले सत्र में भी हमारे साथ तो हम उसे टीम में चाहते थे. वो ग्रुप में लीडर है. लास्ट टाइम जब उसे मौका मिला उसने अच्छा किया. मुझे उसकी क़ाबलियत पर कोई भी शक नही है. इस बार जब उसे मौका मिला, तो उसने खुल कर खेला और दिखा दिया वो क्या कर सकता है. उसे इस बार पता था कि वो पूरे मैच खेलेगा और उसे ही टीम का नेतृत्व करना है.”
किया था यादगार प्रदर्शन

आईपीएल 2018 में हैदराबाद के कप्तान के रूप में जब केन विलियमसन ने जब अपना सफर शुरू किया था, तब किसी को नहीं लगा था कि ये खिलाड़ी न सिर्फ अपनी टीम को आगे ले जाएगा, बल्कि अपने बल्ले से भी जमकर धूम मचाएगा. लेकिन इस कीवी खिलाड़ी ने सभी आशंकाओं को ध्वस्त कर दिया. उसने न सिर्फ अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया, बल्कि बल्ले से इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना डाला.

इस सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले वह अकेले खिलाड़ी बने. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आईपीएल के इतिहास में अब तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे.
आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी रन सत्र
विराट कोहली 973 2016
डेविड वॉर्नर 848 2016
केन विलियमसन 735 2018
क्रिस गेल 733 2012
माइक हसी 733 2013
The post वीवीएस लक्ष्मण ने बताया शिखर धवन को नजरअंदाज कर क्यों बनाया गया था केन विलियम्सन को कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.