Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस तरह पा सकते है आप भारतीय फौज में नौकरी, जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर युवा का सपना होता है कि उसके पास एक अच्छी जॉब हो लेकिन इनमें से कुछ युवाओं का सपना अपने देश के लिए कुछ करना होता है और इस ही सपने को सच करने का मोका देती है भारतीय सेना इसकी जॉब करके आप अपने साथ देश की सेवा का भी सपना पूरा कर सकते हो। अगर आप भारतीय सेना में जाना चाहते हो तो इसकी चयन करने की योजना और से लग होती है। लेकिन अगर आपका अपने देश कर लिये कुछ करने का सपना है तो आप के लिए सेना में जाने से अच्छा और कोई काम नही हो सकता। भारत में भारत के राष्ट्रपति को तीनों सेनाओ का प्रधान सेनापति कहा जाता है, साथ ही भारतीय भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद की एकता सुनिश्चित करना होता है तथा राष्ट्र को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाव, और अपनी सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाए रखना होता हैं। इसलिए कहा जाता है कि किसी भी देश की सेना देश का प्रमुख अंग होती है। भारत में तीन सेना होती है थल सेना, जल सेना और वायु सेना आप को जॉब करने का अवसर पा सकते हैं।

अगर आपका सपना भारतीय फौज में जाने का है तो इसके लिए आपकी शारीरिक क्षमता सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। भारतीय फौज में जाने के लिए सबसे अहम हिस्सा होता है दौड़ माना जाता हैं। आपको अपने भागने की क्षमता को अच्छे से बढ़ानी पड़ेगी। कहा जाता है की भारतीय फौज में आपकी दौड़ 15 मिनट में 2.5 किलोमीटर होनी चाहिए। इसके लिए आपको प्रतिदिन अच्छी महेनत की आवश्यकता हैं।

भारतीय फौज में जाने के लिए आपकी शारीरिक योग्यता बहुत जरुरी है आपकी दौड़ के साथ फिटेनस भी अच्छी होनी चाइये। भारतीय फौज में भर्ती होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्युनतम लंबाई 157.5 और महिलाओं उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर होती है। साथ ही आपका वजन 50 किलोग्राम न्युनतम होना चाहिए। साथ ही पुरुष उम्मीदवारों को 77 सेंटीमीटर सीना बिना फूलाये और फूलाने पर चौड़ाई 81 सेंटीमीटर होना चहिए। साथ ही आपकी आँखों की नज़र 6*6 होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यता के बाद आपको भारतीय फौज में में जाने के लिए आपको लिखित परीक्षा देनी होती है। जिसमें आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं साथ ही बुद्धिमत्ता का पता लगाया जा सकता है। पूछे गए प्रश्‍न तर्किक और गैर तर्किक दोनों तरह के होते हैं। इसके साथ ही आपका मेडिकल टेस्ट भी लिया जाता है जिसमें आपकी शारीरिक बीमारियों का पता लगाया जाता है। अगर आपको भारतीय फौज में जाना है तो इसके लिए आपको अच्छी मेहनत करने की जरुरत है।



Herald