लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि क्रिकेट में ‘आम समझ जैसा कुछ नहीं होता ‘ और बताया कि कप्तान के रूप में वह किस तरह से टीम के खिलाड़ियों के साथ घुलते मिलते थे.
अपने 37 वें जन्मदिन पर धोनी ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अपने अनुभव , उनसे मिले सबक आदि के बारे में बात की. भारत के सबसे सफल कप्तान के लिए कप्तानी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती थी कि वह किस तरह खिलाड़ियों के अहं को चोट पहुंचाए बिना उनमें ‘आम समझ’ भरे.

यह भी पढ़ें:
धोनी ने 6 हजार रु. में खरीदी थी अपनी पहली बाइक यामाहा RX 100, आज भी रखते हैं संभाल कर
धोनी ने अपने जन्मदिन पर स्टार स्पोर्ट्स को दिये साक्षात्कार में कहा , ‘कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल में मैंने सबसे बड़ी बात यह सीखी कि कई बार मैं सोचता था कि यह आम समझ है. लेकिन नहीं , आम समझ जैसी कोई चीज नहीं होती. आपको लगता है , ‘ ये बताने की चीज नहीं है ‘ लेकिन टीम के माहौल में आपको बात कहने की जरूरत है.’
उन्होंने बताया कि मैच की स्थितियों में किस तरह अलग अलग खिलाड़ी अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया देते थे और कब कप्तान को पहल करने की जरूरत होती है. धोनी ने कहा , ‘कुछ लोग ऐसे होंगे जो बुद्धिमान होंगे और वे कहेंगे ‘ अरे ये क्या बोल रहा है , ये जरूरत नहीं है ‘ . लेकिन ये उनके लिए नहीं होता. वे चीजें समझ सकते हैं.’ उन्होंने कहा , ‘यह सब उस इंसान के लिए होता है जो समझता नहीं है. लेकिन साथ ही एक इंसान को संबोधित करना बहुत गलत होता है क्योंकि उसे पता होगा कि ‘ अच्छा ये तो मुझे ही बोल रहा है ‘ .’
देखें वीडियो:
The post धोनी ने कप्तान और कप्तानी को लेकर दे दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान… appeared first on Live Cities.