Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज ने ड्रा कराया मैच

Indian batsmen perform well, West Indies draw

बेकेनहम , 8 जुलाई: भारत ए की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से जीत की उम्मीदें बढ़ गयी थीं लेकिन वेस्टइंडीज ए कल यहां चार दिवसीय ‘ टेस्ट ’ मैच ड्रॉ करने में सफल रहा।

भारत ए ने पहली पारी में एक के बाद एक विकेट खोने के बाद 133 रन ही बनाये थे लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने इसकी कसर पूरी करते हुए 111 ओवर में छह विकेट खोकर 609 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से पृथ्वी शॉ ने 188 रन की शानदारी पारी खेली , रविकुमार समर्थ ने 137 जबकि कप्तान करूण नायर ने 93 रन बनाए। पहली पारी में भारत 150 रन से पिछड़ रहा था।

वेस्टइंडीज ए के सामने 76 ओवर में 360 रन का लक्ष्य था और उसने इन ओवरों में सात विकेट खोकर 245 रन बनाये। उसकी तरफ से जर्मेन ब्लैकवुड ने सर्वाधिक 61 रन जोड़े।

गेंदबाजों में नवदीप सैनी ने दूसरी पारी में काफी सुधरा हुआ प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट झटके। स्पिनरों शाहबाज नदीम और जयंत यादव ने भी दो – दो विकेट लिए।

एक समय जब 20 ओवर से ज्यादा का खेल बाकी था और वेस्टइंडीज 188 रन पर छह विकेट खोकर मुश्किल स्थिति में दिख रहा था, लेकिन रेमन रेफर (74 गेंदों में नाबाद 11) और रहकीम कोर्नवाल (40) करीब 18 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे और वेस्टइंडीज को हार से दूर ले गए।

The post भारतीय बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज ने ड्रा कराया मैच appeared first on SportzWiki Hindi.