Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: ट्वीटर पर फैंस कुछ इस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी को दे रहे है जन्मदिन की बधाईयाँ

भारतीय टीम और दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी जिनका आज 37वां जन्मदिन है इस कारण इस ख़ास मौके पर उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे है। सोशल मीडिया पर हर छोटे से बड़ा उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। कोई उनके पुराने कारनामों के बारे बता रहा है तो कोई उनकी जिन्दगी से जुड़े ख़ास बातें शेयर कर रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी जिनका जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था। इन्होंने अपनी जिन्दगी में खूब संघर्ष किया तब जाकर क्रिकेट में कदम रख पाए। माही ने सबसे पहले फुटबॉल खेलना आरम्भ किया था लेकिन बाद में स्कूल में इन्हें क्रिकेट खेलने को कहा तो इन्होंने इस पर ही पूरा ध्यान दिया।

आज इनके जन्म दिन पर बड़ी-बड़ी हस्तियाँ तो बधाइयां दे ही रही है बल्कि साथ में इनके फैंस भी खूब बधाइयां ट्वीटर पर देते हुए नजर आ रहे है, तो आइये एक नजर डालते है सोशल मीडिया पर कि उन्हें फैंस कितने पसंद करते है।

यहाँ देखिये सोशल मीडिया पर उनको मिली बधाइयां

The post किसने क्या कहा: ट्वीटर पर फैंस कुछ इस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी को दे रहे है जन्मदिन की बधाईयाँ appeared first on SportzWiki Hindi.