Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई के ये दिग्गज बने गवाह 

इंटरनेट डेस्क। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई शनिवार को उद्योगपति रसेल मेहता की बेटी श्लोका से हुई है। भव्य स्तर पर आयोजित सगाई समारोह में राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत से जुड़े दिग्गज लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने इरफान खान को आईकन अवॉर्ड से नवाजा

भव्य सगाई समारोह का आयोजन दक्षिण मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के आवास अंटीलिया में हुआ। 27 साल के आकाश मुकेश अंबानी की सगाई में उनके चाचा अनिल अंबानी और चाची टीना अंबानी ने भी शिरकत की।

समारोह में खेल जगत से भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ शामिल हुए। सचिन के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह और जहीर खान भी समारोह में मौजूद रहे।

फिल्म 'संजू' देखने के बाद आलिया ने रणबीर के लिए कही ये बडी बात

इसमें उद्योग जगत से महेंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महेंद्रा, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा सहित कई उद्योगपतियों ने शिरकत की।

अंबानी परिवार के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सगाई समारोह में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और मनोज सिन्हा के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस भी शामिल हुए।

एक बार फिर इस फिल्म में देखने को मिलेगी अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी

उनके आलवा राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, पृथ्वीराज चाह्वाण और पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रणबीर कपूर ने किया संजय दत्त की इस इच्छा का खुलासा

बॉलीवुड जगत की बात की जाए तो इसमें शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटे आर्यन खान और अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। उनके अलावा अपने जमाने की मशूहर अदाकार रेखा, अनिल कपूर, विद्या बालन ने भी सगाई समारोह की रौनक बढ़ाई।