भारतीय प्रशंसकों के प्यारे दादा आज 46 साल के हो गए हैं. 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्म लेने वाले सौरव गांगुली प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी मशहूर है, उनके फैंस ने उन्हें ‘गॉड ऑफ ऑफसाइड’, ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’, ‘बंगाल टाइगर’ और ‘दादा’ जैसे नाम दिए थे.आज दादा के बर्थडे पर उन्हें दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं. गांगुली भारतीय क्रिकेट में एक ऐसे कप्तान के तौर पर जाने गए जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में आक्रमकता की नई परिभाषा लिखी थी.

गांगुली के जन्म दिवस पर उनके साथी खिलाड़ी भी उन्हें विश कर रहे हैं. पूर्व खिलाड़ी जैसे वीरेन्द्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्षमण ने दादा को जन्मदिन की बधाई दी. ऐसे में क्रिकेट के भगवान व दादा के पूर्व सलामी जोड़ीदार सचिन तेंदुलकर कैसे पीछे रहते. उन्होंने दादा को बड़े ही शानदार अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
सौरव गांगुली को सचिन तेंदुलकर ने बंगाली भाषा में जन्मदिवस की बधाई दी है. सचिन ने दादा को बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, कि “दादा आपका जीवन खुशियों और प्यार से भरा रहें, आप ऐसे ही दादागिरी करते रहो! शुभकामनाएं”
দাদা – আপনার জন্মদিন সুখ আর ভালোবাসায় ভরে উঠুক ।। Wish you a year full of দাদাগিরি, @SGanguly99
pic.twitter.com/xDzE2N3NOS
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 8, 2018
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के सलामी जोड़ी ने भारत के लिए कई कमाल की पारियां खेली हैं. इन दोनों ने एक साथ कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किये हैं. क्रिकेट इतिहास में इस जोड़ी को सबसे सफल सलामी जोड़ियों में गिना जाता है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने दादा की कप्तानी में 49 टेस्ट में से 21 टेस्ट मैच जीते है. वहीं 13 टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा तो 15 टेस्ट ड्रॉ रहे. जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए. टीम इंडिया को 20 से ज्यादा टेस्ट में जीत दिलाने वाले सौरव गांगुली पहले कप्तान थे.
इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में भारत को 14 टेस्ट मैच जिताए थे. हालांकि दादा का ये रिकॉर्ड भी बहुत जल्द महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ दिया. धौनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते थे. अगर वनडे की बात करें गांगुली की कप्तानी में भारत ने 146 वनडे मैच खेले हैं, जिनमे से उन्होंने 76 मैच जीते है और 65 मैच गंवाए.
The post सचिन ने अपने सलामी जोड़ीदार दादा को बंगाली में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा कुछ ऐसा… appeared first on SportzWiki Hindi.