
इस मैच का एक मात्र गोल 51वें मिनट में सैमुएल उम्तिति ने किया। इस मिनट में फ्रांस के कॉर्नर मिला और एंटोनी ग्रीजमैन ने गेंद को बॉक्स के अंदर डाला और उम्तिति ने उसे हेडर के जरिए नेट में डाल फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया।
इसके बाद बेल्जियम काफी प्रयासों के बाद बराबरी का गोल नहीं कर पाई। फ्रांस की इस जीत में उसके गोलकीपर ह्यूगो लोरिस का भी बड़ा हाथ रहा जिन्होंने कई शानदार बचाव करते हुए बेल्जिमय को गोल से महरूम रखा। फाइनल में फ्रांस का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच बुधवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा।
The post फीफा वर्ल्ड कप : तीसरी बार फाइनल में पहुंचा फ्रांस, बेल्जियम का तोड़ा सपना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.