Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजीव शुक्ला के निजी सचिव पर लगे आरोप, टीम में चयन के लिए पैसों और काॅल गर्ल की करते है मांग

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में भ्रष्टाचार का खेल कोई नया नहीं है, पहले भी आईपीएल में भ्रष्टाचार और मैच फिक्स होने जैसे कई मामले सामने आते रहे है और अब एक और नया मामला सामने आया है आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के निजी सचिव मोहम्मद अकरम सैफी का। सैफी के बारे में यह कहा जा रहा है की इन्होंने खिलाड़ियों के चयन को लेकर रिश्वत ली है और काल गर्ल की मांग की हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर सनसनी फैल गयी है। इस मामले के सामने आने के बाद बीसीसीआई ने सैफी को पहले निलंबित कर दिया जिसके बाद सैफी ने खुद भी इस्तीफा दे दिया।

भुवनेश्वर की फिटनेस को लेकर यो-यो टेस्ट आया संदेह के दायरे में

आपकों बता दें की एक न्यूज चैनल ने स्टिंग आॅपरेशन के बाद इस बात का दावा किया था की सैफी ने उत्तर प्रदेश टीम में खिलाडियों का चयन कराने के लिए रिश्वत मांगी थी। इस आॅपरेशन के बाद बीसीसीआई में हो हला हो गया है और बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने इस मामले में जांच करनी शुरू कर दी है।

आपकों यह भी बता दें की चैनल ने अपने स्टिंग में इस बात का दावा किया है की आईपीएल चेयरमैन शुक्ला का निजी स्टॉफ खिलाड़ियों के चयन के बदले रिश्वत लेता है। इस चैनल के स्टिंग में राजीव शुक्ला के निजी सहायक सैफी और क्रिकेटर राहुल शर्मा के बीच बातचीत को दिखाया गया है जिसमें सैफी ने उत्तर प्रदेश टीम में राहुल का चयन कराने के बदले रिश्वत की बात की है। आपकों यह भी बता दें की राजीव शुक्ला फिलहाल उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव भी हैं।

धोनी के संन्यास लेने की खबरों को लेकर रवि शास्त्री ने किया खुलासा, कहा एमएस अब...

राजीव शुक्ला पिछले लंबे समय से बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी हैं और दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल के भी चेयरमैन भी हैं। सैफी पर जैसे ही आरोपों का मामला तूल पकड़ने के उन्होंने अपनी पद से इस्तीफा दे दिया है।