Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिवालकर ने कुलदीप की तारीफ की

मुंबई , 16 जुलाई: बायें हाथ के अनुभवी स्पिनर पदमाकर शिवालकर ने चाइनामैन कुलदीप यादव की तारीफ की जिनके खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में नौ विकेट हासिल किये हैं।

शिवालकर ने कहा , ‘‘ मैंने कुलदीप को इतना नहीं देखा है। अगर वह इतने सारे विकेट हासिल कर रहा है तो उसका गेंद पर नियंत्रण होगा , यही मुख्य चीज है। एक गेंदबाज सफल कैसे बनता है , सबसे पहली चीज उसकी सटीकता है। वह एक विशेष तरह का ‘ लूप ’ खेलता होगा और लूप बनाये बिना कुछ नहीं होता। ’’ 

शिवालकर ने कहा , ‘‘ वह (कुलदीप) जिस तरह की लेग स्पिन डालता है , वह इतना टर्न नहीं लेती , लेकिन वह गेंद पर सिर्फ अपनी अंगुलियों का इस्तेमाल करता है और फिर इसे छोड़ता है। क्योंकि उसकी गेंद काफी सटीक है तो कोई भी उसके खिलाफ मौका नहीं लेना चाह रहा होगा। ’’ 

The post शिवालकर ने कुलदीप की तारीफ की appeared first on SportzWiki Hindi.