हेल्थ डेस्क। जिस तरह लहसुन खाने में स्वादिस्ट लगता हैं उसी तरह यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। लहसुन में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं। लहसुन में विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ- साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज निहित हैं। इसके अलावा लहसुन में एलिकिन नामक तत्व पाया जाता हैं जिसमें जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं।
लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता हैं। डॉक्टर भी पैनिक्रयाज, कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर होने पर लहसुन के कच्चे जवे खाने की सलाह देते हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि लहसुन हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद हैं।
- कुछ शोध के अनुसार लहसुन खाने से यौन क्षमता बढ़ती हैं। प्राचीन समय से ही इसका प्रयोग एक कामोत्तेजक हर्ब्स की तरह इस्तमाल होने कई प्रमाण मिले हैं।
- लहसुन खाना गर्भवती महिला मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे गर्भ के भीतर शिशु का वजन बढ़ता हैं।
- लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल का निर्माण होने से रोकते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता हैं।
- लहसुन खाने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती हैं।
- लहसुन खून को साफ़ करता हैं।
- लहसुन खाने से दांतों के दर्द में आराम मिलता हैं। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर में आपको आराम मिलेगा।
- लहसुन खाने से शरीर में रक्त का बहाव सही रहता हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता हैं। लहसुन नियमित सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा कम हो जाता हैं।
- लहसुन ब्लड शुगर लेवल को हमेशा नियंत्रित रखता हैं।
- सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता और वजन नियंत्रण में रहता हैं।
Herald