Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मुरली विजय नहीं दिखा सके कमाल, तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे पर रहेंगी नजरें

इंग्लैंड के दौरे पर इन दिनों भारतीय सीनियर टीम के साथ ही भारत ए की टीम भी अपना दमखम दिखाने में लगी हुई है। इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज के खत्म होने के बाद भारत ए की टीम इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 4 दिवसीय मैच खेल रही है।

सोमवार से शुरू हुए इस मैच का दूसरा दिन भी इंग्लैंड लॉयंस के नाम रहा और उन्होंने भारत ए पर पूरी तरह से दबाव बना दिया है। अपने पहली पारी के स्कोर 423 रनों के जवाब में भारत ए के 144 रनों के स्कोर पर 4 विकेट झटक लिए हैं।

इंग्लैंड लॉयंस अपनी पहली पारी में 423 रनों के स्कोर पर ढेर

इस चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लॉयंस ने अपने पहले दिन के स्कोर 2 विकेट पर 310 रनों से आगे खेलना शुरू किया लेकिन दूसरे दिन इंग्लैंड लॉयंस कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 423 रनों पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड लॉयंस दूसरे दिन अपने पहले दिन के स्कोर के बाद 113 रन ही जोड़कर अपने पूरे बचे 8 विकेट खो दिए।

दूसरे दिन गेंदबाजों ने करायी भारत ए की वापसी

दूसरे दिन इंग्लैंड लॉयंस के नाबाद बल्लेबाज एलिस्टर कुक और डेविड मलान ने पारी को 310 रनों से आगे बढ़ाया। और तीसरा विकेट 345 रनों के स्कोर पर एलिस्टर कुक के रूप में खो दिया जो 180 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद तो डेविड मलान भी 74 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद इंग्लैंड लॉयंस की पारी संभल नहीं सकी और 423 रनों पर आउट हो गई। भारत ए के लिए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 और शाहबाज नदीम ने 3 विकेट लिए।

बल्लेबाजी में फिर लुढ़के, विजय सस्ते में आउट

इंग्लैंड लॉयंस को आउट करने के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय यहां कोई तैयारी नहीं दर्शा सके और केवल 8 रन ही बना सके। पृथ्वी शॉ ने जरूर 62 रन बनाए लेकिन भारत ए ने 93 रनों पर ही 4 विकेट खो दिए।

इसके बाद अजिंक्य रहाणे 26 रन और ऋषभ पंत ने 37 रन बनाकर दूसरे दिन कोई झटका नहीं लगने दिया और स्कोर को 144 रनों तक पहुंचा दिया।

संक्षिप्त स्कोर

इंग्लैंड लॉयंस(पहली पारी)-  423 रन ऑल आउट                   भारत ए(पहली पारी)- 144/ 4 

कुक- 180                                                                                    पृथ्वी शॉ- 62        

मोहम्मद सिराज- 4/79                                                                एम फिशर- 2/24

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मुरली विजय नहीं दिखा सके कमाल, तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे पर रहेंगी नजरें appeared first on SportzWiki Hindi.