खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला का पहला मैच आज नाटिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा।
फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी बन सकता है दूसरे सेमीफाइनल का हीरो
जहां महेन्द्र सिंह धोनी के पास दस हजार रन के आंकड़े को छूकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल होने का मौका होगा वहीं विराट कोहली के पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में रन बनाने के मामले में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को पीछे छोडऩे का मौका होगा।
धोनी अपने दस हजार रन के आंकड़े से केवल 33 रन ही दूर है। धोनी ने अभी तक 318 मैचों में 51.37 के औसत से 9967 रन बना लिए हैं। धोनी ने अपने वनडे करियर में 10 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं। टीम इंडिया की ओर से अभी तक सचिन तेंदुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ही दस हजार रन के आंकड़े को छू सके हैं।
पाकिस्तान के विराट कोहली को अब इस शर्मनाक हरकत के कारण झेलना पड़ेगा निलंबन
इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के पास इस मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा। धोनी इस सीरीज के दौरान वनडे मैचों में 300 कैचों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार धोनी अब तक वनडे में विकेट के पीछे 297 कैच लपक चुके हैं।
दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंग्लैंड-क्रोएशिया, जानिएं दोनों टीमों की ताकत
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर इस मैच में दस रन बना लेते हैं तो वह पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में रन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फार्मेट मेंअब तक कुल 17244 रन बना चुके हैं जबकि सहवाग ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 17253 रन बनाए थे।
रोनाल्डो ने छोड़ा रियल मैड्रिड का नौ साल पुराना साथ
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस मैच में अगर विराट केवल 10 रन बना लेते है तो वह सहवाग को पीछे छोडऩे के साथ ही तीनों फार्मेट में सर्वाधिक रन बनाने में 20वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। विराट कोहली वनडे में 208 मैचों में 58.10 की औसत से 9588 रन बनाए हैं। इस तीन मैचों की वनडे सीरीज मेंं उनके पास दस हजार रन पूरे करने का भी मौका होगा।