भारत और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. वनडे सीरीज में भारतीय टीम जीत दर्ज नही कर पायी. मगर टेस्ट में विराट सेना जीत हासिल करना जरुर चाहेगी.
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलना भारत के लिए कभी भी आसान नही रहा है. भारत ने 17 टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेली हैं, जिसमे उसे सिर्फ तीन में ही जीत हासिल हुई. जबकि एक सीरीज ड्रा रही.
मगर हम आपको भारत और इंग्लैंड बीच के आंकड़े नही बल्कि एक ऐसे भारतीय के बारे में बताने वाले हैं, जो इग्लैंड गया तो किसी और मकसद से लेकिन खेल गया उनकी टीम से 12 टेस्ट मैच.
पढ़ाई के लिए गए थे दलीप
जिस भारतीय की हम बात कर रहे हैं वो दलीप सिंहजी हैं. गुजरात के कठियावाड़ में 13 जून 1905 को जन्में दलीप सिंह एक इंग्लैंड के खिलाड़ी थे.
उनकी पढ़ाई की शुरुआत पढ़ाई राजकोट के राजकुमार कॉलेज में हुई. इसके बाद की पढ़ाई के लिए वह इंग्लैंड चले गए. जहां उन्होंने शेल्टनहेम कॉलेज में एडमीशन ले लिया.

दलीप पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट के भी काफी शौक़ीन थे. कुछ ही समय बाद वह कॉलेज की टीम का हिस्सा बन गए. इसके बाद खेलते-खेलते वह इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में पहुंच गए.
फर्स्ट क्लास में बना डाले 15 हजार रन
काउंटी में उन्होंने ससेक्स की तरफ से ज्यादा मैच खेले. अपने फर्स्ट क्लास करियर में दलीप ने 205 मैचों में 15,485 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 50 शतक और 64 अर्धशतक लगाए. जिसमें 333 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा.
इंग्लैंड के लिए खेले 12 टेस्ट
दलीप ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में इंग्लैंड की ओर से 12 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उनके नाम 58.52 की औसत से 995 रन दर्ज हैं. जबकि इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए.
पांच घंटे में ही जड़ दिया था तिहरा शतक
7 मई 1930 को इंग्लिश घरेलू क्रिकेट टीम ससेक्स की तरफ से खेलते हुए दलीप सिंहजी ने नॉर्थैंप्टनशॉयर के खिलाफ 333 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. ये पारी उस समय की है जब स्ट्राइक रेट बहुत कम हुआ करते थे.

दलीप सिंहजी को भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका तो नही मिला, लेकिन बीसीसीआई ने उनके नाम पर एक टूर्नामेंट शुरु किया. जिसे दलीप ट्रॉफी के नाम से जानते हैं. 1959 में वह दुनिया को अलविदा कह गए थे. जिसके दो साल बाद 1961 में दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हुई. जोकि हर साल खेली जाती है.
The post एक ऐसा भारतीय क्रिकेटर जो इंग्लैंड गया पढ़ने लेकिन बन गया उनकी टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.