इंटरनेट डेस्क। आज के समय में अनेक बीमारियों का का कहर छाया रहता है साथ ही अब बारिश का मौसम आने वाला इस समय कई तरह की बीमारियाँ होने लग जाती है। क्योंकि बारिश के मौसम में बच्चें और बड़े लोग इस मौसम में जमकर मस्ती करते है। और ये मस्ती उनके लिए बहुत भारी पड़ सकती है क्योंकि बारिश के पानी से इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ये बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है क्योंकि इस मौसम बच्चें बहुत अधिक बीमार हो जाते है। इसलिए घर में और आसपास के वातावरण को साफ रखकर आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। बारिश के मौसम में उल्टी, दस्त, बुखार आदि समस्याओं का वातावरण हो जाता हैं। इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है इस लिए अपने घर और आस पास अच्छी तरह सफाई रखनी चाइये।
बताया जाता की बारिश के मौसम हर तरफ पानी ही पानी जमा होता है। जिस कारण यह जमा होकर गंदा होने लगता है इसमें कई तरह के मच्छर पैदा होते हैं और और इनकी वजह से कई तरह की बीमारियाँ होने लगती हैं। साथ ही बारिश के पानी में इकट्टा होने की वजह से वह गंदा हो जाता है और इसमें बैठने वाली मक्खियां खाने को दूषित कर देती है। इसलिए घर में या घर के आसपास गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने दे। समय समय पर अपने आसपास साफ-सफाई करते रहें।
इसलिए बताया जाता अहि की बारिश के मौसम में अपने बच्चों को मच्छरों से बचाना चाइये इसके लिए आप मच्छर मारने वाली दवा का प्रयोग कर सकते है साथ ही अपने घर की सफाई में पिनाइल का प्रयोग कर सकते हो ताकि मच्छर पैदा न हो। साथ ही इस समय अपने बच्चों को मच्छरदानी में ही सुलाना चाहिये। इस मौसम में इंफेक्शन सबसे जल्दी होता है। प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए हाथों को समय-समय पर धोएं। साथ ही बताया जाता है किखाना खाने से पहले भी हाथों को साबुन से धोएं। इस मौसम में खांसी-जुकाम अधिक होते हैं। इसलिए हमेशा मुंह पर रूमाल लगाकर छींके या खांसे।
Herald