Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ इस मामले में सबसे आगे निकले महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस तरह से अपने अब तक के 14 सालों के क्रिकेट करियर के दौरान जो योगदान दिया उससे तो वो भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हो गए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेटिंग करियर में भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। इसी कारण से ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में धोनी हर किसी के चहेते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी भारत के दूसरे सबसे बड़े प्रसंशनीय व्यक्ति

इसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा लोकप्रिय चेहरा हैं उसको लेकर एक और बड़ा सबूत मिला है। बुधवार को yougov.co.uk ने भारत देश के सबसे प्रशंसित व्यक्ति की एक सूची जारी की। yougov.co.uk के इस बड़े सर्वे में महेन्द्र सिंह धोनी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद दूसरे सबसे प्रशंसित व्यक्ति बने।

लोकप्रियता के मामले में धोनी ने कोहली और सचिन को पछाड़ा

वैसे भारतीय क्रिकेट जगत में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वर्तमान में युवा के बीच का सबसे चर्चित चेहरे के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो सबसे अनमोल रत्न हैं जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ बहुत ज्यादा ऊंचा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी हैं भारत के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति

yougov.co.uk ने सर्वे के बाद जो लिस्ट जारी की है इसमें भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी पहले स्थान पर हैं तो वहीं प्रशंसित व्यक्ति के रूप में महेन्द्र सिंह को दूसरा स्थान मिला। इनके अलावा सचिन तेंदुकर को इस लिस्ट में छठे स्थान पर रखा गया तो विराट कोहली को 8वां स्थान मिला।

धोनी ने भारतीय क्रिकेट को दिया है अभूतपूर्व योगदान

लेकिन जिस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट को दिया गया योगदान है वो उन्हें भारत के सबसे प्रशंसित व्यक्ति बनाता है। धोनी ने साल 2007 में भारतीय टीम की कमान संभालने के बाद एक बेहतरीन योगदान दिया।

धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दिया तो वहीं साल 2017 में वनडे औप टी-20 की कमान छोड़ी लेकिन तब तक वो अपना बड़ा योगदान दे चुके थे।

सचिन छठे तो कोहली हैं आठवें स्थान पर

तो वहीं विराट कोहली भी मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने कप्तानी संभालने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया है तो वहीं बल्लेबाजी में उनका कोई सानी नहीं है। जहां तक सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उनकी भी लोकप्रियता संन्यास के 5 साल भी भी गिरी नहीं है। और वो लोगों के चहेते बने हुए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ इस मामले में सबसे आगे निकले महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.