इंटरनेट डेस्क। आज के समय में सोशल साईट फेसबुक का हर कोई दिवाना हैं। और क्या आपको पता है हाल ही में फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग भी दुनिया किसी बात को लेकर छाए हुए है। हाल ही में दुनिया के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग जारी की इस रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला हैं। इस लिस्ट में मार्क ज़ुकेरबर्ग ने सभी को पीछे छोड़ दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इस रैंकिंग में वह अपनी कमाई और सम्पति के मामले में तीसरे स्थान पर रहें है और इस बार वह केवल इस सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से ही पीछे हैं। यानी आने वाले समय में फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग में पहले स्थान पर भी जा सकते हैं। इस लिस्ट में किसी भी भारतीय ने अपनी जगह नही बनाई हैं।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि टॉप पांच सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अब फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग से केवल अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ही आगे हैं। मार्क ज़ुकेरबर्ग ने इस सूची में पूंजी बाजार निवेशक वारेन बफे को पीछे छोड़ दिया हैं। साथ ही पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की इस सूची में शीर्ष तीन में तकनीकी क्षेत्र से पूंजी बनाने वाले लोग शामिल हैं। साथ ही फेसबुक पर कर रहें अलग अलग परिवर्तन की वजह से यह लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में फेसबुक के शेयरों में 2.4 फीसदी की उछाल दर्ज हुआ जिसकी वजह से वह दुनिया के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस स्थान पर पहले बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वारेन बफे को पीछे छोड़ा हैं। कहा जा रहा है कि अभी कुछ समय पहले फेसबुक को डाटा लीक मामले का भी सामना करना पड़ा था। इसके चलते सोशल नेटवर्किंग कंपनी के शेयर में गिरावट देखी गयी थी। लेकिन अब जुकरबर्ग की संपत्ति 81.6 अरब डॉलर के पार पहुंच गई हैं।
Herald