भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में अगर भारतीय टीम को बेहतर खेल दिखाना है तो गेंदबाजों का चलना बहुत जरूरी है, खासकर तेज गेंदबाजों का। इंग्लैंड की पिचों में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ ना कुछ जरूर होता है।
आशीष नेहरा ने टीम के सभी तेज गेंदबाजों के बारे में की बात
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए सभी गेदबाजों के बारे में बात की। उन्होंने सभी गेंदबाजों के मजबूत पक्ष के बारे में बताया
इशांत शर्मा

नेहरा जी ने इशांत के बारे में कहा
“मेरे अनुसार उनका सबसे मजबूत पक्ष उनकी फिटनेस है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो दिन में 20-22 ओवर डाल सकते हैं और उनका लॉन्ग स्पेल बाकि गेंदबाजों को आराम करने में मदद करता है। बाएं हथ के बल्लेबाजों के लिए उनकी बाहर निकलती गेंदें एलिस्टर कुक को परेशानी में डाल सकती है। इसके साथ ही उन्हें आगे गेंदबाजी करनी पड़ेगी।”
मोहम्मद शमी

“शमी वैसे गेंदबाज हैं जो शायद आपको 12 ओवर में एक भी विकेट न दें लेकिन अगले 6 ओवर में 5 बल्लेबाजों को आउट कर दें। उनका हाथ काफी सीधा रखता है जिसकी वजह से अगर पिच में कुछ न भी हो तो वह गेंद को स्विंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें रिवर्स स्विंग में भी महारथ हासिल है। इसके साथ ही उन्हें अपनी फिटनेस का ख्याल रखना पड़ेगा।”
उमेश यादव

“जब फिटनेस की बात आती है तो वह नंबर 1 भारतीय गेंदबाज हैं। इसके साथ ही वह शानदार फील्डर भी हैं। उन्हें भले ही इंग्लैंड में खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अपने आप को साबित किया है। उमेश को बाकि गेंदबाजों से ज्यादा रन पड़ सकते हैं लेकिन इसके साथ ही वह विकेट चटकाते रहे तो कोई परेशानी की बात नहीं है।”
जसप्रीत बुमराह

“उनका लिए गेंदबाजी एक्स फैक्टर है। अगर आपने उन्हें पहले नहीं खेला है तो उनकी गेंदों को समझना थोड़ा मुश्किल है। उनकी योर्कर सभी गेंदबाजों से अच्छी है। इसके साथ ही उन्हें तेज बाउंसर फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। ”
शार्दुल ठाकुर

“वह ऐसे गेंदबाज हैं जो आगे गेंद फेंक कर स्विंग करने की तरह देखते हैं और इंग्लैंड में इसी की जरूरत होती है। सीमित ओवरों के खेल में वह नकल बॉल, स्लोअर बाउंसर पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन यहाँ उन्हें समझना पड़ेगा कि यह टेस्ट क्रिकेट है। उन्हें स्विंग पर ध्यान देने की जरूरत है।”
The post ENG vs IND: आशीष नेहरा ने सभी भारतीय गेंदबाजो को 1-1 करके दिया टिप्स, सबको बताई उनकी कमजोरी appeared first on SportzWiki Hindi.