भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर इस समय हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। इस टेस्ट सीरीज में भारत के साथ ही इंग्लैंड टीम को भी मजबूत दावा माना जा रहा है। ऐसे में इस टेस्ट सीरीज को लेकर कोई भविष्यवाणी करना इतना आसान नहीं हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
एक तरफ जहां भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं इंग्लैंड की टीम भले ही टेस्ट क्रिकेट में वनडे क्रिकेट की तरह निरंतरता नहीं दिखा सकी है, लेकिन जिस तरह से वो अपने देश में खेलते हैं वो बहुत ही खतरनाक टीम बन जाती है।

क्रिक बज के साथ जहीर खान और गौतम गंभीर ने शेयर की अपनी राय
इस टेस्ट सीरीज को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों का अपनी-अपनी राय देखने को मिल रही है। इसी बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और गौतम गंभीर ने इस टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिक बज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसमें जहीर खान ने साफ कहा कि कि भारत को 20 विकेट निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट निकालने के लिए करनी होती है कड़ी मेहनत- जहीर
जहीर खान ने क्रिक बज के साथ बातचीत करते हुए कहा कि “जाहिर तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट निकालना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन दूसरे वेन्यू पर गेंदबाजी यूनिट को अपने आप में याद रखना होता है कि आपको बहुत बड़ा योगदान देना है। हम ये देख सकते हैं कि जिस तरह की प्रक्रिया से भारतीय टीम के पांचों गेंदबाजों पिच को फॉलो करते हैं, उसी से हमें सफलता को हासिल करने में मदद मिलेगी।”

भारत के पास हैं कई गेंदबाजी विकल्प
“सफलता हासिल करने का एक और विकल्प ये है कि हमारे पास गेंदबाजी अटैक में किस तरह की वैरायटी है। गेंदबाज इस तरह की परिस्थिति मे कैसी गेंदबाजी करते हैं। आप इनके साथ जीत के मैचों का प्रतिशत जोड़कर हर सेशन के साथ खेले। टेस्ट मैचों में अलग-अलग परिस्थिति में अलग-अलग गेंदबाजी शैली होती है।”

भारत का गेंदबाजी लाइन अप है सबसे संतुलित- गंभीर
वहीं गौतम गंभीर ने कहा कि “मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी को अच्छा करना है तो टीम भी अच्छा करेगी। टेस्ट मैचों की सबसे अच्छी सुविधा तो ये होती है कि ये 5 मैचों की टेस्ट सीरीज है और वो भी इंग्लैंड में है ऐसे में ये एक अच्छा कॉन्टेस्ट होगा। भारत एक अच्छी टीम है और शायद इस समय भारत की गेंदबाजी लाइन अप सबसे शानदार है। ये भारत के पास सबसे अच्छा गेंदबाजी संतुलन है।”

एक क्वालिटी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज की कमी
“वैसे शायद जहीर खान भारत के सबसे गेंदबाज उत्पाद किए जो अब बैकअप का काम कर रहे हैं। हम शायद तेज गेंदबाजों की बदौलत ही इंग्लैंड मे 2006 में सीरीज जीते थे। इस समय भारत के पास क्विलिटी तेज गेंदबाज हैं जिसमें ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी जैसी क्वालिटी स्विंग है तो उमेश यादव के पास पेस है। तो शायद मुझे तो ये लगता है कि ये सबसे संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। एक क्षेत्र है जहां पर कुछ कमी है कि भारत के पास एक लेफ्ट आर्म क्वालिटी गेंदबाज नहीं है।”

The post ENG vs IND: जहीर खान ने कहा मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप होने के बाद भी इस मामले में कमजोर है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.