Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रही ये सुविधा, टीम इंडिया का बुरा हाल

भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर है. जहां टीम को मौसम से निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, टीम इंडिया जिस होटल में रुकी हैं वहां AC की संख्या कम है जिस वजह से खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

खिलाड़ियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद होटल रूम में एसी की संख्या बढ़ा दी गई है.मशहूर कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि आज के समय में यह इंसान की जरूरत है, आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते.


वहीं एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति एमसीसी ने पहले टेस्ट मैच से पहले सालों से चली आ रही एक परंपरा को बदलने का काम किया है. क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ी अब बिना जैकेट के भी टॉस के लिए आ सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कोई कप्तान बिना जैकेट के ही टॉस के लिए मैदान पर आएगा.

इसके पीछे की वजह इंग्लैंड की गर्मी को माना जा रहा है. इंग्लैंड मौजूदा समय में यूरोप की सबसे अधिक तापमान वाला देश है. इन दिनों इंग्लैंड का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है.

भारत के लिए एक नई मुसीबत यह है कि टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए हैं. अब यह चोट कितनी गंभीर है यह तो आने वाले दिनों में ही मालूम चलेगा. फ़िलहाल उन्हें क्रिकेट से दूर रखा गया है. जिस कारण वह एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे.

टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज अश्विन भारतीय गेंदबाजी के सबसे बड़े तुरुप के इक्के साबित हो सकते है. इंग्लैंड में इस समय गर्मी हो रही है जिसकी वजह से पिच काफी सूखा होगा.

अगर अश्विन को पिच सूखा मिला तो वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं. साल 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था. उस सीरीज में अश्विन ने 5 टेस्ट में 28 विकेट झटके थे.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रही ये सुविधा, टीम इंडिया का बुरा हाल appeared first on SportzWiki Hindi.