भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज एक अगस्त से शुरु होगी. भारतीय टीम मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर है. जबकि इंग्लैंड नंबर पांच पर मौजूद है.
भारत ने पिछली 10 सीरीज में से 9 में जीत हासिल की है. वहीं दूसरी ओर जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ज्यादा प्रभावी नही दिखी है. पिछली तीन सीरीज में से दो इंग्लैंड ने गंवाई हैं.
ये कहा एलन लैम्ब ने

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एलन लैम्ब ने भारतीय टीम के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताते हुए कहा
”भारत एक आत्मविश्वास के साथ इस श्रंखला में शुरुआत करेगा. मुझे उम्मीद है परिस्थितियां उनके पक्ष में होंगी. पिछले कुछ हफ़्तों से यहां बारिश नही हुई है. इस वजह से विकेट सूखा होगा और यह भारतीय स्पिनर गेंदबाजों को मदद करेगा.”
पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड की ओर देखें तो भारत ने 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में सीरीज जीती थी. मौजूदा टीम इंडिया अधिक मजबूत नजर आ रही है इसलिए ज्यादातर लोगों को उम्मीद है कि इस बार भारत टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करेगा.
एलन स्पिनर गेंदबाज कुलदीप की गेंदबाजी से अधिक प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा ”मैं कुलदीप की गेंदबाजी से प्रभावित हुआ हूं. हाँ, जो रूट और कुछ अन्य ने उन्हें पढ़ा है, लेकिन अभी भी मैं उन्हें टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए देखना चाहता हूं. उनकी और अश्विन की जोड़ी शानदार रहेगी.”

इसके साथ ही इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में बताते हुए एलन ने कहा ”अगर आप गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी की लेंथ समझ लेते हो और इंग्लैंड की पिचों पर कुछ ही समय में खुद को ढाल लेते हो तो ये एक सबसे बड़ी सकरात्मक बात है”
एलन ने सीरीज के बारे में भारत के पक्ष में भविष्यवाणी करते हुए भारत के लिए 3-1 से सीरीज बतायी है.
The post ENG vs IND: इंग्लैंड का यह दिग्गज खिलाड़ी भारत को देखना चाहता है इंग्लैंड में सीरीज का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.